फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुर्व्यवहार से आहत युवती ने की खुदकुशी की कोशिश

Sun, 21 Aug 2016 12:09 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
आत्महत्या - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
पनियरा। कर्ज अदायगी के लिए दुर्व्यवहार से आहत युवती ने जान देने की कोशिश की। मामला महुअवां शुक्ल के सुंदर पुर टोला का है। यहां के रामाज्ञा राजभर और उनकी पत्नी समूह से कर्ज लिए हैं। रामाज्ञा बाहर रहते हैं। घर पर उनकी पत्नी और 20 वर्षीय बेटी चंदा रहती हैं। समूह के लोग कर्ज वसूली के लिए बार-बार दरवाजे पर दस्तक दे रहे थे।
विज्ञापन


शनिवार की शाम लगभग चार बजे रामाज्ञा के घर समूह के लोग आए। घर पर मौजूद चंदा ने बताया कि उसकी मां घर पर नहीं है। वे लोग उसी से रुपये की मांग करने लगे। लड़की के अनुनय-विनय के बावजूद उन लोगों ने अनाप-शनाप बोलना शुरू कर दिया। दुर्व्यवहार से आहत चंदा घर के अंदर गई और गले में फंदा लगाकर लटक गई।
 
बाहर खड़े समूह के लोगों के अलावा गांव के भी कुछ लोग मौजूद थे। काफी देर तक जब चंदा वापस नहीं आई तो लोगों ने पहले दरवाजा खटखटाया। जब दरवाजा नहीं खुला तो लोगों ने धक्का देकर दरवाजा खोला तो देखा कि चंदा फंदे से लटक रही है। उसे आनन-फानन फंदे से उतारा, जिससे उसकी जान बच गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें