फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाइवे पर खड़े ट्रक में घुसी कार, चार घायल

Sat, 16 Jul 2016 12:46 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
पिपरामौनी चौराहे पर खड़े ट्रक में घुसी कार। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
फरेंदा। पिपरामौनी चौराहे पर कई दिनों से खड़े गिट्टी लदे ट्रक में बृहस्पतिवार की रात 11 बजे के करीब कार घुस जाने से उसमें सवार चार लोग घायल हो गए। सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बनकटी में भर्ती कराया गया। तीन की गंभीर हालत देखते हुए सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन


पुरंदरपुर क्षेत्र के लक्ष्मीपुर निवासी विजय कुमार गुप्ता अपने परिवार के साथ बृहस्पतिवार की रात करीब 11 बजे गोरखपुर की तरफ से लक्ष्मीपुर आ रहे थे। अभी वह राष्ट्रीय राजमार्ग पर भैया फरेंदा चौराहे से कुछ दूरी आगे पिपरामौनी चौराहे पर पहुंचे थे कि कई दिनों से खराब पड़े गिट्टी लदे ट्रक को वह देख नहीं पाए और उनकी कार पीछे से ट्रक में घुस गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार में सवार विजय कुमार, आनंदमोहन, राजेश्वरी, बेटी नंदिनी को गंभीर चोटें आ गईं।

घटना की जानकारी होने पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बनकटी ले गए। जहां पर प्राथमिक उपचार के बाद नंदिनी, राजेश्वरी देवी और आनंद मोहन की हालत गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। दूसरी घटना महराजगंज-फरेंदा मार्ग पर अनियंत्रित बाइक से गिर कर महदेवा दुबे निवासी राहुल गंभीर रूप से घायल हो गए। उनका इलाज सीएचसी बनकटी में चल रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें