फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिनदहाड़े राजमार्ग पर दंपति से लूटपाट 

Sat, 16 Jul 2016 12:45 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
लूट
विज्ञापन
तितावी क्षेत्र में पानीपत-खटीमा राजमार्ग पर बदमाशों ने दिनदहाड़े बाइक सवार शामली के दंपति से नगदी और जेवरात लूटकर सनसनी फैला दी। पुलिस ने भागदौड़ की, मगर लुटेरे पकड़े नहीं जा सके।
विज्ञापन


शामली के मोहल्ला दयानंद नगर निवासी मनीष पुत्र संजीव की ससुराल मुजफ्फरनगर में है। वह बृहस्पतिवार को पत्नी को लेकर ससुराल में आया था। शुक्रवार सुबह करीब साढ़े दस बजे वह बाइक द्वारा पत्नी को लेकर शामली लौट रहा था।

हिंडन नदी पुल से आगे दो बदमाश उनके पीछे लग गए। बाइक सवार बदमाशों ने धौलरा-बुढ़ीना कलां के बीच राजमार्ग पर ओवरटेक कर दंपति को रोक लिया। तमंचे दिखाकर आतंकित करते हुए मनीष से 2800 रुपये, उसकी पत्नी से 1200 रुपये, सोने की चेन, अंगुठियां, मंगलसूत्र, कंगन आदि जेवरात लूट लिए। विरोध करने पर मनीष के साथ मारपीट की और फरार हो गए। 
विज्ञापन


बदमाशों के जाने के बाद पीड़ित ने राहगीरों की मदद से पुलिस को सूचना दी। सूचना पर तितावी पुलिस ने मौके पर पहुंचकर देहात के संपर्क मार्गों की घेराबंदी कर बदमाशों को तलाश किया, मगर कोई सफलता नहीं मिल सकी। लूट का शिकार हुए दंपति ने तितावी थाने पर लूट की तहरीर दे दी है। पुलिस ने अभी तक रिपोर्ट दर्ज नहीं की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें