फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना जांच लैब का हुआ उद्घाटन, जब जल्दी मिलेगी रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
कोरोना जांच लैब का उद्घाटन, जल्द मिलेगी रिपोर्ट
विज्ञापन

महराजगंज। सीएमओ कार्यालय परिसर के पुराने ब्लड बैंक भवन में रविवार शाम कोरोना जांच के लिए निर्मित लैब का उद्घाटन सदर विधायक जयमंगल कन्नौजिया एवं नगर पालिका अध्यक्ष कृष्णगोपाल जायसवाल ने किया। इससे लोगों को आरटी-पीसीआर की जांच रिपोर्ट जल्द मिलेगी।
विज्ञापन

सदर विधायक ने कहा कि कोरोना की आरटी-पीसीआर जांच के लिए जिले को बीएसएल-2 लैब मिल गई है। अब जांच के सैंपल गोरखपुर नहीं भेजने पड़ेंगे। कोरोना संक्रमण का पता लगाने के लिए आरटी-पीसीआर जांच को भरोसेमंद माना जाता है। क्योंकि कई बार संक्रमण ट्रूनेट या एंटिजन जांच में पकड़ में नहीं आता है। जिले में आरटी-पीसीआर जांच की व्यवस्था होने से अब समस्या दूर हो गई है। सीएमओ डॉ. एके श्रीवास्तव ने बताया कि रिवर्स ट्रांसक्रिप्शन पॉलीमर्स चेन रिएक्शन (आरटीपीसीआर) इस टेस्ट के जरिए व्यक्ति के शरीर में वायरस का पता लगाया जाता है। कोरोना काल में जिले में ये सुविधा उपलब्ध न होने के कारण सैंपल गोरखपुर भेजे जाते थे। अब लैब में समय से जांच रिपोर्ट मिलने से फायदा होगा कि समय से इलाज शुरू हो जाएगी। इससे बीमारी काबू करने में आसानी होगी। इस दौरान एसीएमओ डॉ. राकेश कुमार, सीएमएस डॉ. एके राय, ओपी पटेल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें