फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ठेले पर बाइक रखकर कांग्रेसियों ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
ौतनवां में कांग्रेस पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष वीरेंद्र चौधरी के नेतृत्व में ठेले पर बाईक रख कर ? - फोटो : MAHARAJGANJ
विज्ञापन
ठेले पर बाइक रखकर कांग्रेसियों ने किया प्रदर्शन
विज्ञापन

- महंगाई, भ्रष्टाचार और बेरोजगारी के खिलाफ किया आंदोलन
संवाद न्यूज एजेंसी
नौतनवां। कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को महंगाई, भ्रष्टाचार, बेरोजगारी के विरुद्ध प्रदर्शन किया। प्रदेश उपाध्यक्ष वीरेंद्र चौधरी के नेतृत्व में नौतनवां तहसील में कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन एसडीएम नौतनवां रामसजीवन मौर्य को सौंपा।
विज्ञापन

कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं ने नौतनवां कस्बे के गांधी चौक से ठेले पर बाइक, रसोई गैस सिलिंडर रखकर तथा हाथ में तख्ती व बैनर लेकर महंगाई व भ्रष्टाचार बेरोजगारी के खिलाफ प्रदर्शन किया। कार्यकर्ता सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए नौतनवां कस्बा के नहर रोड से होकर तहसील परिसर पहुंचे। प्रदेश उपाध्यक्ष ने बताया कि महंगाई पर सरकार नियंत्रण करने में फेल है। जनता महंगाई से परेशान है। पेट्रोल, डीजल, रसोई गैस का मूल्य बढ़ने से लोगों को परेशानी हो रही है। जनहित के मुद्दे को लेकर कांग्रेस आंदोलन तेज करेगी। कांग्रेसी नेता विजय सिंह ने कहा कि आने वाले दिनों में जनता जबाव देगी। भाजपा सरकार हर मोर्चे पर फेल है। इस दौरान अबरार इराकी, सदा मोहन उपाध्याय, कृष्ण चंद्र पांडेह, गंगाजल चौरसिया, सुनील सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें