एसपी को ज्ञापन देकर वापस आते समाजवादी पार्टी के पदाधिकारी।संवाद
- फोटो : MAHARAJGANJ
पनियरा थाने के पुलिसकर्मी पर कार्रवाई के लिए सौंपा ज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने पनियरा थाने के एक पुलिसकर्मी द्वारा सौरहां में एक महिला को परेशान करने के विरोध में मंगलवार को एसपी से मुलाकात की। पुलिसकर्मी के विरुद्ध कार्रवाई की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा।
महिला के साथ एसपी से मिलने पहुंचे सपा जिलाध्यक्ष आमिर हुसैन ने कहा कि 20 जुलाई को सौरहा के बाहीलपार में बच्चे को लेकर दो महिलाओं में विवाद हो गया। लोगों के समझाने-ब़ुझाने पर मामला शांत भी हो गया। फिर किसी के उकसावे पर एक महिला ने पनियरा थाने में तहरीर दे दिया। इसके बाद थाने के एक पुलिसकर्मी द्वारा दूसरी महिला के घर पहुंचकर विपक्षियों के साथ मारपीट किए जाने की बात कहते हुए तथा कुछ खर्च लेकर थाने आने की बात कही गई। जब महिला ने धन देने में असमर्थता जताई तो पुलिसकर्मी द्वारा जेल भेजने की बात कही गई। पुलिसकर्मी के अधिक दबाव बनाने पर उसे तो मांग के मुताबिक धनराशि दे दी गई। उसने महिला को विपक्षियों को भी धनराशि देने की बात कही। पुलिस के दबाव में महिला ने विपक्षियों को भी धनराशि दे दिया। ऐसे में महिला को परेशान करने वाले सिपाही के विरुद्ध आवश्यक कार्रवाई किया जाए। ज्ञापन देने के दौरान पूर्व विधायक सुदामा प्रसाद, महिला मीरा, महेंद्रानंद जायसवाल, राहुल यादव, जयकरन, विजय प्रताप, महेंद्र यादव, राकेश निषाद आदि मौजूद रहे। एसपी प्रदीप गुप्ता ने बताया कि मामले की जांच करने के लिए निर्देश दिया गया है।