फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अतिक्रमण के खिलाफ चला प्रशासन का अभियान

विज्ञापन
विज्ञापन
अतिक्रमण के खिलाफ चला प्रशासन का अभियान
विज्ञापन

महराजगंज। जनपद में तीसरे दिन सोमवार को अतिक्रमण के विरुद्ध अभियान जारी रहा। अतिक्रमण के विरुद्ध प्रशासन सख्त है। सभी तहसीलों के उपजिलाधिकारी, तहसीलदार और नायब तहसीलदार के नेतृत्व में टीम गठित कर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन

सोमवार को तहसील सदर के ग्राम अहिरौली, सिसवा अमहवा, सिंदुरिया, राजमंदिर व बसहिया बुजुर्ग में अतिक्रमण को हटाया गया। फरेंदा तहसील के खजुरिया, धानी, गोपालपुर एवं हरैया मौलाही में 0 .449 हे0 भूमि को मुक्त कराया गया। नौतनवां तहसील के ग्राम रामनगर में 0.150 हेक्टेयर भूमि पर से अतिक्रमण हटाया गया, जबकि निचलौल तहसील में भी शीतलापुर व बजही में 0 .105 हे. भूमि से अतिक्रमण हटाया गया। इस प्रकार जनपद में प्रशासन द्वारा कुल 2.497 हेक्टेयर भूमि को अतिक्रमण से मुक्त कराया गया। अपर जिलाधिकारी डॉ. पंकज कुमार वर्मा ने बताया कि अतिक्रमण के विरुद्ध कार्रवाई जारी जारी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें