फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वास्थ्य अभियान

विज्ञापन
विज्ञापन
मरीजों के लिए संजीवनी बनेगा ऑक्सीजन प्लांट
विज्ञापन

महराजगंज। कोरोना काल के बाद जिले में स्वास्थ्य सेवाएं मजबूत हुईं हैं। विशेषकर आक्सीजन की उपलब्धता की व्यवस्था कर ली गई है। कोरोना काल में आक्सीजन की किल्लत से मरीजों की जान तक पर बन आई थी। अब किसी मरीज को ऑक्सीजन के लिए परेशानी नहीं होगी। स्वास्थ्य विभाग अब ऑक्सीजन के मामले में आत्मनिर्भर हो चुका है। कोरोना काल में जिले में चार ऑक्सीजन प्लांट तैयार हुए हैं। इसके अलावा जिला अस्पताल में अलग से तीन लिक्विड ऑक्सीजन प्लांट (एलओपी) बनाए गए हैं।
आक्सीजन प्लांट के अलावा सीएचसी में ऑक्सीजन कंसंट्रेटर की व्यवस्था भी है। जनपद के सभी सरकारी अस्पतालों में करीब 450 ऑक्सीजन कंसंट्रेटर उपलब्ध है। सीएचसी परतावल में 45, गोपाला में 35, घुघली में 45, नौतनवां में 30 फरेंदा में 35 ऑक्सीजन कंसंट्रेटर उपलब्ध है। कोविड के मरीजों के बेहतर इलाज की सुविधा जिले में है। वहीं तेजी से टीकाकरण भी हो रहा है। स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनाते हुए कोविड के इलाज में आने वाली हर जरूरत को दुरूस्त कर दिया गया है। बेड से लेकर ऑक्सीजन तक की सुविधा है।
विज्ञापन

कोरोना की पहली लहर में ऑक्सीजन की जबरदस्त किल्लत सामने आई थी। उस समय प्राइवेट से लेकर सरकारी अस्पतालों में भर्ती मरीजों के लिए ऑक्सीजन सिलिंडर भरवाने के लिए सप्लायरों के पास लंबी-लंबी कतारें लगी थीं। जिले में ऑक्सीजन प्लांट लगने से समस्या दूर हो गई है।
विनय उपाध्याय, पकड़ी
कोरोना काल में इंतजार के बाद भी पर्याप्त मात्रा में ऑक्सीजन नहीं मिल पाती थी। अब जिले में ऑक्सीजन की कमी नहीं होगी। अस्पतालों में स्वास्थ्य सुविधा को बेहतर कर दिया गया है। सीएचसी में ऑक्सीजन कंसंट्रेटर भी उपलब्ध है। अब जरूरत पड़ने पर पहले जैसी समस्या नहीं होगी।
डॉ. पंकज तिवारी, सिसवा
समस्या को ध्यान में रखते हुए प्रदेश सरकार ने सरकारी अस्पतालों, सीएचसी में ऑक्सीजन प्लांट लगवाया है। इसी का परिणाम रहा कि अब जनपद ऑक्सीजन के मामले में आत्मनिर्भर बन चुका है। अगर भविष्य में जरूरत पड़ी तो पहले की तरह से समस्या नहीं होगी।
विवेक गुप्ता, आजाद नगर
कोरोना काल के बाद स्वास्थ्य सेवाओं में बहुत बदलाव देखने को मिल रहा है। समस्याओं से सबक लेते हुए विभाग ने बेहतर ढंग से स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत बनाया। अब हालत यह है कि ऑक्सीजन की कमी नहीं होने पाएगी। बेहतर ढंग से इलाज हो सकेगा।
विज्ञापन

डॉ. हेमंत श्रीवास्तव, शिव नगर
जनपद में ऑक्सीजन प्लांट ठीक हालत में हैं। जरूरत आने पर उनका उपयोग किया जा सकेगा। जिला अस्पताल परिसर में ही तीन प्लांट लगाए गए हैं। जरूरत को ध्यान में रखते हुए स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर करने की कोशिश की गई है। चार सीएचसी पर ऑक्सीजन प्लांट स्थापित है।
डॉ. आईए अंसारी, उप मुख्य चिकित्साधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें