फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

42 ग्राम पंचायतों में बनेगा सामुदायिक शौचालय

विज्ञापन
विज्ञापन
42 ग्राम पंचायतों में बनेगा सामुदायिक शौचालय
विज्ञापन

18 स्थानों पर भूमि की तलाश, स्वच्छता को मिलेगा बढ़ावा
महराजगंज। विकास व राजस्व विभाग के तालमेल से जिले में विकास कार्य को गति मिल रहा है। स्वच्छता को बढ़ावा देने के लिए 60 जगहों पर सामुदायिक शौचालय बनने हैं। 42 ग्राम पंचायतों में भूमि मिल गई है। जल्द ही निर्माण शुरू होगा। शेष 18 जगहों पर भूमि की उपलब्धता के लिए प्रयास जारी है।
समुदाय आधारित स्वच्छता के विकास के लिए 882 ग्राम पंचायतों में 822 में सामुदायिक शौचालय का निर्माण करा लिया गया है। शेष बचे 60 में से 42 ग्राम पंचायतों में भूमि उपलब्ध करा दी गई है। शेष 18 ग्रामों में भूमि की तलाश जारी है। सीडीओ गौरव सिंह सोगरवाल ने बताया कि सामुदायिक शौचालय के लिए भूमि मिलने के बाद 42 जगहों पर जल्द ही निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन

सहायक जिला पंचायत राज अधिकारी नित्यानंद ने बताया कि मिठौरा ब्लॉक के जगदौर व मिठौरा, नौतनवां के बरवाभोज, बभनी व नरायनपुर, निचलौल के रायपुर, परतावल के रामपुर उपाध्याय, बसवार, बेजौली, भटगांवा, हरपुर तिवारी, कम्हरिया खुर्द, मोहम्मदपुर, परसा, पिपरिया, सेमरा चंदरौली, कोटवा, जड्डू पिपरा, भरगावां, मलमलिया, सिरसिया, लक्ष्मीपुर जरलहिया, बरवा, बुद्धिरामपुर, सोनकटिया व विशुनपुर खुर्द, फरेंदा ब्लॉक के करमहवा व गोपलापुर दूबे, सदर ब्लॉक के कृतपिपरा, पकड़ी खुर्द, बभनौली व बेइलिया, घुघली के चैनपुर, मिर्जापुर पकड़ी, गोपाला व बरगदही तथा पनियरा के जंगल बाकी टुकड़ा नंबर 14, ब्रह्मपुर, महदेइया व पिपरिया में सामुदायिक शौचालय निर्माण के लिए भूमि मिल गई है। संवाद
विज्ञापन

इन गांवों में तलाशी जा रही भूमि
बृजमनगंज के हरैया मौलही, बहदुरी, बभनी खुर्द व लबदहा, लक्ष्मीपुर का चैनपुर, मिठौरा का लेदवा, नौतनवां का बिशनपुरा व विषखोप, निचलौल का दुर्गवलिया व रमपुरवा, परतावल का माधोपुर, महदेवा व परसा खुर्द, फरेंदा का फरेंदा सर्वजीत, सिसवां का पकड़ी सिसवंा व परसिया, पनियरा का मुडिला चौधरी में भूमि की तलाश है।
4.46 लाख से बनेगा प्रत्येक शौचालय
प्रत्येक शौचालय के निर्माण पर 4.46 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। सभी 32 शौचालयों के निर्माण पर करीब 1.87 करोड़ रुपये खर्च होंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें