फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पति, सास, ससुर समेत प्रधान प्रतिनिधि पर मुकदमा दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
पति, सास, ससुर समेत प्रधान प्रतिनिधि पर मुकदमा दर्ज
विज्ञापन

लक्ष्मीपुर। ग्राम पंचायत सोनवल की समीमा खातून की तहरीर पर पति, सास, ससुर व ग्राम प्रधान प्रतिनिधि पर दहेज उत्पीड़न व प्रताड़ित करने का मुकदमा पुलिस ने दर्ज किया है।
ग्राम पंचायत सोनवल निवासी समीमा खातून की तहरीर के मुताबिक समीना की शादी सोनवल निवासी जहीर आलम से दो वर्ष पूर्व हुई थी, लेकिन कुछ दिन बाद ससुराल वाले दहेज के लिए प्रताड़ित करना शुरू कर दिए। इतना ही नहीं पति जहीर घरवालों की मदद से दूसरी शादी करने जा रहा था। पिछले सप्ताह पीड़िता के हाथ शादी का कार्ड लग गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रधान के प्रतिनिधि सोनवल तबरेज ने बताया कि दोनों पक्षों में विवाद था। जिस पर दोनों पक्ष सुलह समझौता कर लिए थे, जिसमें बतौर प्रधान प्रतिनिधि के रूप में मैं मौजूद था। मुझे बेमतलब ही फर्जी मुकदमे में फंसाया जा रहा है। प्रभारी निरीक्षक पुरंदरपुर सत्येन्द्र राय ने बताया कि जांच कर चार आरोपितों के विरुद्ध दहेज उत्पीड़न व मारपीट का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें