फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: साधन सहकारी समिति में पंखे से लटकता मिला सचिव का शव

Wed, 19 Jun 2024 09:02 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
फरेंदा। पुरंदरपुर क्षेत्र के साधन सहकारी समिति मानिक तालाब में कार्यरत सचिव का शव कार्यालय में बुधवार को दोपहर लगभग डेढ़ बजे पंखे से लटकता मिला। परिसर में खेल रहे बच्चों ने खिड़की के रास्ते देखकर शोर मचाया। बच्चों का शोर सुनकर आसपास के लोग एकत्र हो गए। लोगों की सूचना पर पुलिस और फारेसिंक टीम मौके पर पहुंच गई।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, पुरंदरपुर थाना क्षेत्र के मनिक तालाब गांव निवासी चंद्रशेखर यादव 35 सचिव सहकारी समिति में शव के पद पर कार्यरत थे। बुधवार को सचिव कक्ष में बैठे थे। दिन में करीब डेढ़ बजे कक्ष में पंखा में गमछा के सहारे शव लटकता हुआ मिला। उन्होंने आत्महत्या क्यों कि इसका पता नहीं चल सका।
परिजनों ने बताया कि सचिव चंद्रशेखर यादव मानसिक रुप से बीमार थे। मृतक का एक लड़का आर्यन 11 वर्ष का है। मृतक के पिता रामरतन यादव की तहरीर पर पुलिस ने अधिकारियों में तहसीलदार नौतनवां पंकज शाही के मौजूदगी में सचिव के शव को नीचे उतरवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थानाध्यक्ष पुरूषोत्तम राव ने बताया पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत का कारण स्पष्ट होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें