महराजगंज। छत्रपति शाहूजी महराज स्टेडियम में रविवार को हुए क्रिकेट के मुकाबले में बीएमटी पैंथर की टीम ने बीएमटी टाइगर की टीम को 66 रन से हरा दिया। अपनी टीम के लिए बेहतर आलराउंडर प्रदर्शन करने वाले बीएमटी पैंथर के खिलाड़ी दिव्यांश को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया।
बीएमटी टाइगर टीम ने टास जीतकर पहले क्षेत्ररक्षण का फैसला लिया। बल्लेबाजी करते हुए बीएमसी पैंथर टीम के खिलाड़ियों ने 25 ओवर में नौ विकेट खोकर 170 रन बनाए। टीम की ओर से दिव्यांश ने 34, आयुष्मान ने 32 व सतीश ने 24 रन बनाएं। टाइगर टीम की ओर से अनंत ने चार, बंटी ने दो व सत्यम ने एक विकेट प्राप्त किया। जवाब में खेलने उतरी बीएमटी टाइगर की टीम ने मयंक ने 30 तथा सुधीर व अनंत ने 18-18 रनों की बदौलत 104 रन ही बना सकी। पैंथर टीम की ओर से दिव्यांश, कृष्णा व वैभव ने तीन-तीन विकेट प्राप्त किया। मैच में बेहतर प्रदर्शन करने वाले पैंथर टीम के खिलाड़ी दिव्यांश को कोच अतुल मणि त्रिपाठी ने मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार प्रदान किया।