फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: हादसे में घायल छात्र की लखनऊ ले जाते समय मौत

Sun, 10 Dec 2023 07:14 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
परसामलिक। ग्राम पंचायत भगवानपुर टोला रघुनाथपुर गांव के सामने शनिवार की सुबह करीब आठ बजे एसएसबी रोड पर बाइक और पिकअप की आमने सामने की टक्कर हो गई। इसमें बाइक सवार युवक घायल हो गया। परिजन नौतनवा के एक निजी अस्पताल ले गए थे, जहां से पीजीआई के लिए रेफर कर दिया गया था। पीजीआई लखनऊ ले जाते समय शनिवार देर रात रास्ते में ही उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, ग्राम पंचायत बड़हरा टोला हड़हवा निवासी सोनू यादव (18) दसवीं का छात्र था। चार बहनों में अकेला था। वह बाइक से जा रहा था। पिकअप की चपेट में आने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया था। मृत सोनू यादव के पिता रामबचन यादव दुबई गए हैं। वह एक सप्ताह बाद घर वापसी के लिए टिकट मिला है। सोनू यादव की मौत की खबर पाकर माता इंदू देवी व बहन संजनी यादव, गुंजा यादव, नीतू, नीलू का रो-रोकर बुरा हाल है। भगवानपुर चौकी प्रभारी अरुण कुमार ने बताया कि पिकअप चालक जितेंद्र मौर्या निवासी थाना नौतनवा के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें