फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकार के खिलाफ गरजे भाकियू कार्यकर्ता

विज्ञापन
कलेक्ट्रेट परिसर में किसानों के मौत के बाद प्रदर्शन करते भाकियू पदाधिकारी। - फोटो : MAHARAJGANJ
विज्ञापन
सरकार के खिलाफ गरजे भाकियू कार्यकर्ता
विज्ञापन

एडीएम को ज्ञापन सौंपकर आरोपितों के खिलाफ कार्रवाई की मांग
संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। लखीमपुर खीरी की घटना के विरोध में भारतीय किसान यूनियन के पदाधिकारियों ने सोमवार को सुबह 11 बजे कलेक्ट्रेट परिसर में सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। कार्यकर्ताओं ने कहा कि किसान विरोधी सरकार को सत्ता में बने रहने का अधिकार नहीं है। प्रदर्शन के बाद कार्यकर्ताओं ने एडीएम को ज्ञापन सौंपा।
संगठन के जिलाध्यक्ष सुरेश चंद्र सहानी ने बताया कि किसानों को गाड़ी से कुचल कर मार डालने की घटना बेहद निंदनीय है। इस कृत्य से देश एवं प्रदेश का किसान आहत है। आरोपितों पर मुकदमा दर्ज कर तुरंत जेल भेजा जाए। मृतक किसानों के परिवार को एक-एक करोड़, घायलों को 50-50 लाख का मुआवजा तथा मृतक परिवार के एक सदस्य को नौकरी दिया जाए।
विज्ञापन

भाकियू ने केंद्रीय गृह राज्यमंत्री को पद से बर्खास्त करने की भी मांग की। इस दौरान जगराम चौधरी, रवींद्र जैन, अनिल कुमार, रामरतन गौड़, रिजवान खान, अजय साहनी, कन्हैया लाल, लोलर, मल्हर, जेठू साहनी, अंगद चौहान, हरीश कुमार, कमलेश सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

उधर, राष्ट्रीय किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष मनीष कुमार के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने एडीएम को ज्ञापन सौंपा। जिलाध्यक्ष ने कहा कि मृत किसान के परिवार को पांच करोड़ रुपये का मुआवजा दिया जाए। इस दौरान शैलेष कुमार, शशि फल, विपुल कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें