फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाकियू कार्यकर्ताओं ने डीएम को सौंपा पांच सूत्री ज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
भाकियू कार्यकर्ताओं ने डीएम को सौंपा पांच सूत्री ज्ञापन
विज्ञापन

महराजगंज। भारतीय किसान यूनियन (भाकियू) के पदाधिकारियों ने सोमवार सुबह 11 बजे पांच सूत्री मांगों का ज्ञापन डीएम को सौंपा। कार्यकर्ताओं ने कहा कि दिल्ली बार्डर पर धरना देने वाले किसानों को सरकार ने जो आश्वासन दिया है, उसे पूरा किया जाए। सरकार ने अब तक अपना वादा पूरा नहीं किया है।
विज्ञापन

संगठन के जिलाध्यक्ष सुरेश चंद सहानी ने कहा कि दिल्ली बार्डर पर किसानों की समस्याओं के संबंध में संयुक्त किसान मोर्चा की ओर से लगभग 13 माह धरना दिया गया था। 750 किसानों की आंदोलन के दौरान मौत हुई थी। सरकार ने किसानों की मांगों को पूरा करने का वादा किया, लेकिन अब पूरा नहीं कर रही है।
विज्ञापन

इस दौरान राम आशीष पासवान, जगराम चौधरी, नीरज कुमार मिश्रा, सरफराज, सुधांशु, घनश्याम गुप्ता, राम विलास, अजय, राम किशुन प्रसाद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें