फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

31 पदक जीतकर सदर की टीम चैंम्पियन बनी

विज्ञापन
स्टेडियम में मेडल के साथ ताइक्वांडो खिलाड़ी। - फोटो : MAHARAJGANJ
विज्ञापन
31 पदक जीतकर सदर की टीम चैंम्पियन बनी
विज्ञापन

महराजगंज। स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित जिला स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में सदर क्षेत्र की टीम 16 स्वर्ण समेत 31 पदक जीतकर ओवरआल चैम्पियन रही। सिसवां की टीम 26 पदक जीतकर दूसरे व पनियरा की टीम 24 पदक जीतकर तीसरे स्थान पर रही।
महराजगंज जिला ताइक्वांडो एसोसिएशन के सचिव अभिषेक कुमार विश्वकर्मा ने बताया कि विभिन्न भार वर्ग में आयोजित प्रतियोगिता में सदर क्षेत्र के खिलाड़ियों ने 16 स्वर्ण, सात रजत व आठ कांस्य पदक जीते। सिसवा टीम के खिलाड़ियों ने 11 स्वर्ण, पांच रजत व 10 कांस्य पदक जीतकर दूसरा तथा पनियरा टीम के खिलाड़ियों ने आठ स्वर्ण, नौ रजत व सात कांस्य पदक जीतकर तीसरा स्थान प्राप्त किया। पदक जीतने वाले खिलाड़ियों को पुरस्कृत करते हुए मुख्य अतिथि एसोसिएशन के अध्यक्ष शरदेंदु कुमार पांडेय ने कहा कि जिले में ताइक्वांडो के प्रतिभावान खिलाड़ी मौजूद हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

वे अपने खेल को नियमित तौर पर जारी रखते हुए स्वयं, परिवार व जिले का नाम रोशन करें। इस दौरान एमके शर्मा, जीवेश मिश्रा, सद्दाम हुसैन, कुलदीप त्रिपाठी, रिजवान अहमद फैजी, आदित्य जायसवाल, राहुल राय, कुंदन राय, संजय सैनी, साहेब सिंह सेठी, सुशील शर्मा, प्रदीप, फरमान, दीपक गुप्ता, आकाश चौधरी, दुर्गेश कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें