अशोक अध्यक्ष व दिनेश महामंत्री निर्वाचित
- उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के परतावल ब्लॉक इकाई का हुआ चुनाव
संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के परतावल ब्लॉक इकाई का चुनाव मंगलवार को ब्लॉक संसाधन केंद्र परिसर में हुआ। जिसमें सर्वसम्मति से अशोक कुमार सिंह को अध्यक्ष एवं दिनेश कन्नौजिया को महामंत्री चुना गया।
निर्वाचन अधिकारी नीरज राय व पर्यवेक्षक राजेश धारिया की देखरेख में निर्वाचन की प्रक्रिया संपन्न कराई गई।
निर्वाचित अध्यक्ष व मंत्री का स्वागत करते हुए राष्ट्रीय सचिव संजय मिश्रा ने कहा कि शिक्षकों के हितों को सुरक्षित रखना ही संगठन का उद्देश्य है। निर्वाचित अध्यक्ष व महामंत्री इस कार्य को पूरी तत्परता से करेंगे, यह उन्हें आशा ही नहीं बल्कि विश्वास है। जिलाध्यक्ष बलराम निगम ने कहा कि शिक्षकों की समस्याओं को लेकर संगठन को सदैव मुखर रहना होगा। नवनिर्वाचित अध्यक्ष ने कहा कि शिक्षकों की समस्याओं का त्वरित निदान कराया जाएगा। नवनिर्वाचित महामंत्री ने कहा कि शिक्षक सदैव संगठन की प्राथमिकता में रहेंगे, उनकी समस्या का त्वरित निदान होगा। इस दौरान अंबरीश शुक्ला, दिलीप विश्वकर्मा, शशिकेश तिवारी, चंदन, गौस आजम, विमलेश राय, अखिलेश मिश्रा, मुकेश सिंह, सुनील मिश्रा, आलोक त्रिपाठी, पूजा शुक्ला, वंदना त्रिपाठी, रेनू सिंह, संयोगिता पांडेय, शिवानी गुप्ता, श्रेया समेत अन्य शिक्षक मौजूद रहे।