फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रधानमंत्री मोदी से मिलेंगे भारतीय मूल के 50 नेपाली नागरिक

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रधानमंत्री मोदी से मिलेंगे भारतीय मूल के 50 नेपाली नागरिक
विज्ञापन

- भारतीय दूतावास के अधिकारियों ने किया लुंबिनी का दौरा
संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। नेपाल के लुंबिनी में 16 मई को बुद्ध पूर्णिमा के अवसर पर भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का कार्यक्रम प्रस्तावित है। मंगलवार को नेपाल में भारतीय दूतावास के अधिकारियों ने कार्यक्रम स्थल का दौरा कर व्यवस्था की जानकारी ली। पीएम मोदी लुंबिनी के एक होटल में भारतीय मूल के 50 नेपाली नागरिकों एवं बच्चों से मुलाकात करेंगे। जिसकी लिस्ट नेपाल-भारत मैत्री केंद्र ने दूतावास को सौंप दिया है। दूतावास के अधिकारी प्रधानमंत्री के आगमन तक लुंबिनी में रहेंगे।
नेपाल-भारत मैत्री केंद्र के राष्ट्रीय अध्यक्ष सिद्धार्थ अग्रवाल ने बताया कि पीएम मोदी का यह ऐतिहासिक दौरा होगा। काफी समय बाद वह नेपाल आ रहे हैं। जिसको लेकर नेपाल की जनता उत्साहित है। प्रधानमंत्री शेर बहादुर देउबा के साथ वह महामाया मंदिर में दर्शन के बाद भारत सरकार द्वारा निर्मित भारत-नेपाल बौद्ध विहार मंदिर का लोकार्पण करेंगे।
विज्ञापन

नेपाल पर्यटन को मिलेगा लाभ
भारत-नेपाल मैत्री समाज के अध्यक्ष श्रीचंद गुप्ता ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेपाल लुंबिनी आगमन से लुंबिनी की शोभा और बढ़ जाएगी। यह नेपाल का सबसे बड़ा धार्मिक स्थल है। करीब दो लाख भारतीय पर्यटक नेपाल आते हैं। प्रधानमंत्री के आने के बाद पर्यटकों की संख्या दोगुनी होने की संभावना है। इससे नेपाल पर्यटन को लाभ मिलेगा।
विज्ञापन

मधेशी समुदाय उत्साहित
प्रधानमंत्री मोदी के दौरे से नेपाल का मधेशी समुदाय उत्साहित दिख रहा है। राष्ट्रीय प्रजातंत्र पार्टी के रूपनदेही जिले के अध्यक्ष अजय वर्मा ने बताया कि मोदी मधेशी बाहुल्य क्षेत्र में आ रहे हैं। यह हम लोगों के लिए गर्व की बात है। वह जहां भी जाते हैं, लोग उनके मुरीद हो जाते हैं। उनके आने से लुंबिनी में पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें