सौ मीटर दौड़ में अनुराधा और प्रिंस को मिला पहला स्थान
मिठौरा (महराजगंज)। क्षेत्र के ग्राम सभा हरदी स्थित पूर्व माध्यमिक विद्यालय में बुधवार को न्याय पंचायत स्तरीय बेसिक बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जमुई पंडित न्याय पंचायत के कुल तेरह विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने क्रीड़ा प्रतियोगिता में हिस्सा लिया। 100 मीटर प्राथमिक स्तर बालिका वर्ग दौड़ प्रतियोगिता में प्राथमिक विद्यालय हरखोड़ा की अनुराधा प्रथम, जगदौर की पल्लवी द्वितीय और प्राथमिक विद्यालय दुर्दसही की राधिका ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
100 मीटर बालक संवर्ग प्राथमिक स्तर प्राथमिक विद्यालय जगदौर के प्रिंस शर्मा प्रथम, बरवां सोनिया इमरान ने दितीय, प्राथमिक विद्यालय मिठौरा द्वितीय के करण ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। 100 मीटर बालक संवर्ग जूनियर स्तर दौड़ प्रतियोगिता में पूर्व माध्यमिक विद्यालय हरदी प्रथम के इंद्राशन पासवान ने प्रथम, पूर्व माध्यमिक विद्यालय जमुई पंडित अमन ने द्वितीय, पूर्व माध्यमिक विद्यालय जगदौर के सघरुद्दीन ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। मुख्य अतिथि ग्राम प्रधान हरदी नरेंद्र दास और प्राथमिक शिक्षक संघ के ब्लॉक अध्यक्ष अभय कुमार दूबे संयुक्त रूप से देवी सरस्वती के चित्र पर पुष्प अर्पित कर, फीता काटकर कार्यक्रम की शुरुआत की। कार्यक्रम का संचालन पूर्व माध्यमिक विद्यालय हरदी के प्रधानाध्यापक डॉ. गिरीन्द्र नाथ मिश्र, संदीप कन्नौजिया और विनोद कुमार ने किया। इस अवसर पर विष्णु प्रसाद, मोहन शर्मा, कयूम अंसारी, दिलीप मणि पांडेय, विजय यादव, प्रदीप पांडेय, आनंद यादव, चंद्र प्रकाश श्रीवास्तव, राकेश गुप्ता, दुर्गेश भारती, कमरुज्जमा, अंशुमान त्रिपाठी, विवेक कुशवाहा, प्रिया राय, विनीत सिंह, प्रतिभा गुप्ता, मनौव्वर अली आदि मौजूद रहे। संवाद
फोटो
खो-खो में अड्डा बाजार व ऊंची कूद में अजगरहा के बच्चे प्रथम
लक्ष्मीपुर। वार्षिक खेल प्रतियोगिता के तहत लक्ष्मीपुर के विभिन्न न्याय पंचायतों में बुधवार को एक दिवसीय खेल रैली का आयोजन किया गया। इसमें न्याय पंचायत महुअवा अड्डा, मुडली, एकमा के बच्चों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। न्याय पंचायत महुअवा अड्डा खो-खो बालक में प्राथमिक विद्यालय अड्डा बाजार के बच्चे प्रथम, 50 मीटर दौड़ बालक में प्राथमिक अजगरहा प्रथम, 50 मीटर दौड़ बालिका में प्राथमिक गंगापुर प्रथम, 100 मीटर बालक ने प्राथमिक विद्यालय अजगरहा प्रथम, 100 मीटर बालिका में प्राथमिक विद्यालय गंगापुर प्रथम, 100 मीटर बालक में पूर्व माध्यमिक विद्यालय अड्डा बाजार प्रथम, 200 मीटर दौड़ बालक में प्राथमिक विद्यालय पिपरिया प्रथम, ऊंची कूद में अजगरा प्रथम, लंबी कूद में अड्डा बाजार के बच्चे ने प्रथम स्थान हासिल किया। इस अवसर पर विचित्र नरायण त्रिपाठी, जितेन्द्र गौड़, सच्चिदानंद मिश्र, जयहिंद पटेल, प्रमोद नाथ, आदि उपस्थित रहे। न्याय पंचायत एकमा में भी रैली का आयोजन किया गया। रैली का उद्घाटन खंड शिक्षा अधिकारी हेमंत कुमार मिश्र के द्वारा किया गया। रैली में प्राथमिक 100 मीटर दौड़ में प्राथमिक विद्यालय लक्ष्मीपुर से किरन प्रथम एवं शिवानी ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। इस मौके पर विकास नारायण मिश्र, विजय प्रकाश द्विवेदी, शिवाजी यादव, गिरिजेश कुमार पाण्डेय, मिथिलेश सिंह आदि मौजूद रहे। संवाद