गणतंत्र दिवस के मद्देनजर नेपाल सीमा पर अलर्ट
सोनौली। गणतंत्र दिवस के मद्देनजर भारत-नेपाल की सोनौली सीमा पर चौकसी बढ़ा दी गई। पुलिस और एसएसबी ने संयुक्त रूप से सीमावर्ती गांवाें में पैदल गश्त तेज कर दी है।
पुलिस और एसएसबी के जवानों ने सोमवार की शाम को नो मेंस लैंड पर वाहनों और लोगों की जांच की। तलाशी के बाद ही उन्हें प्रवेश की अनुमति दी गई।
सोमवार की दोपहर सोनौली के कोतवाल संजय सिंह के नेतृत्व में एसएसबी के जवानों ने नो मेंस लैंड और सार्वजनिक स्थलों पर गश्त किया। सीओ नौतनवां कोमल प्रसाद मिश्र ने बताया कि गणतंत्र दिवस के मौके पर पूरी सतर्कता बरती जा रही है। सभी चेक पोस्ट पर एसएसबी के साथ पुलिस संयुक्त रूप से जांच कर रही है।