अल्ट्रासाउंड केंद्र पर छापा, सील
संवाद न्यूज एजेंसी
फरेंदा। क्षेत्र में अवैध रूप सें संचालित अल्ट्रासाउंड केंद्र पर एसडीएम अभय कुमार गुप्ता के नेतृत्व में छापा मारा गया। जिसमें अल्ट्रासाउंड केंद्र को सील कर विभागीय कार्रवाई का निर्देश दिया गया।
एसडीएम अभय कुमार के साथ सीओ सुनील दत्त दूबे व एसीएमओ डॉ. राजेंद्र प्रसाद व अधीक्षक डॉ. उमेंश चंद्रा व स्वास्थ्य विभाग के अन्य अधिकारियों ने शुक्रवार को बृजमनगंज रोड पर स्थित एक अल्ट्रासाउंड केंद्र पर छापा मारा। जहां पर डॉक्टर के न रहने और अन्य कमी मिलने पर उसे सीज कर दिया गया। एसडीएम ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों में अवैध रूप से संचालित होने वाले अस्पताल, पैथोलॉजी व अल्ट्रासाउंड केंद्रों पर शिकायत मिलने पर कार्रवाई की जा रही है, जो आगे भी जारी रहेगा।
---------------------
रेडियोलॉजिस्ट के बिना संचालित हो रहे केंद्र
फरेंदा। क्षेत्र में करीब आधा दर्जन अल्ट्रासाउंड केंद्र संचालित हो रहे हैं। जिनमें रेडियोलॉजिस्ट की डिग्री लगाकर अन्य लोग कार्य कर रहे हैं। बिना मानक पूरा किए पैथॉलोजी व अल्ट्रासाउंड केंद्र चल रहे हैं। जिसकी जानकारी विभाग को होने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं होती है। ऐसे में अल्ट्रासाउंड केंद्र मनमाना रिपोर्ट बनाकर रकम की वसूली करते हैं। अधीक्षक डॉ. उमेश चंद्रा ने बताया कि ऐसे सभी अल्ट्रासाउंड केंद्रों के खिलाफ कार्रवाई होगी, जो बिना मानक के चल रहे हैं। संवाद