फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किशोरी से दुष्कर्म करने के आरोपित को जेल

विज्ञापन
विज्ञापन
किशोरी से दुष्कर्म करने का आरोपित गिरफ्तार
विज्ञापन

पनियरा (महराजगंज)। क्षेत्र की एक किशोरी को कोल्ड ड्रिंक में नशे की गोली मिलाकर एक युवक ने पहले उसका अश्लील वीडियो बनाया। फिर वायरल करने की धमकी देकर कई दिनों तक दुष्कर्म किया। पीड़िता के पिता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर लिया।
आरोप है कि अश्लील वीडियो के आधार पर युवक आए दिन किशोरी के साथ दुष्कर्म करता था। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी देता था। इस मामले में किशोरी के पिता की तहरीर पुलिस ने आरोपित के खिलाफ रविवार को केस दर्ज किया था। सोमवार को आरोपित को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसपी प्रदीप गुप्ता ने बताया कि आरोपित युवक के खिलाफ केस पंजीकृत कर गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। आरोपित क्षेत्र के एक विद्यालय में कंप्यूटर ऑपरेटर पद पर तैनात था। पुलिस जांच में उसने अपराध को स्वीकार किया है। उन्होंने बताया कि क्षेत्र में स्थिति सामान्य है। सतर्कता बरतते हुए कस्बे में पीएसी तैनात की गई है। जिस विद्यालय पर आरोपित तैनात था, उस विद्यालय के गेट पर भी पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें