फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्नी की सहेली को दिल दे बैठा पति

विज्ञापन
विज्ञापन
पत्नी की सहेली को दिल दे बैठा पति
विज्ञापन

प्रेमिका के घर गए पति को पत्नी ने पकड़ा, पुलिस को दी तहरीर
चौक बाजार (महराजगंज)। थानाक्षेत्र के एक गांव शख्स गांव में रहने वाली प्रेमिका से मिलने पहुंच गया। उसे खोजते हुए पत्नी भी प्रेमिका के घर पहुंची। दरवाजा खोला तो दोनों आपत्तिजनक हालत में थे। पत्नी ने शोर मचाया तो पति मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार के आरोपित की पत्नी ने गांव की एक महिला को करीब दो वर्ष से सहेली बना रखा था। दोनों के बीच अच्छे रिश्ते थे। इस दौरान एक सहेली के पति का पत्नी की सहेली का प्रेम प्रसंग शुरू हो गया। दोनों आपस में मिलते-जुलते रहे। इस बात का शक हुआ तो वह सहेली के घर जाने से मना करने लगी। यह बात पति को अच्छी नहीं लगी। रविवार को पति घर पर भोजन कर पत्नी की सहेली के घर पहुंच गया। इधर पत्नी उसे खोजते हुए सहेली के घर पहुंची। दरवाजा खोल जब अंदर गई तो दोनों को आपत्तिजनक हालत में देखकर शोर करने लगी। शोर की आवाज सुनकर जब तक लोग मौके पर पहुंचे तब तक पति फरार हो गया। थानाध्यक्ष बृजेश सिंह ने तहरीर मिलने की पुष्टि की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें