जिले में 7362 लोगों को लगाई गई कोरोनारोधी वैक्सीन
महराजगंज। जिले में इन दिनों केंद्रों पर भीड़ कम हो रही है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से केंद्रों की संख्या बढ़ाने की वजह से लोगों की समस्या थोड़ी कम हो गई है। मंगलवार को जिले में लोगों को टीका लगाया गया। केंद्र पर तैनात कर्मी लोगों को कोरोना से बचाव एवं टीकाकरण से होने वाले लाभ के बारे में जानकारी दी। जिले में 7362 लोगों को टीका लगाया गया। महिला अस्पताल में मंगलवार सुबह 9 बजे लोग टीका लगवाने पहुंचे। भीड़ कम रहने के कारण लोग आसानी से टीका लगवाकर चले गए। यही हाल जिले के चौक बाजार, परतावल, रतनपुर समेत अन्य केंद्रों का रहा। सीएमओ डॉ. एके श्रीवास्तव ने कहा कि अधिक से अधिक लोगों को टीका लगाने का प्रयास जारी है। केंद्रों पर भ्रमण कर व्यवस्था के बारे में जानकारी ली गई। संवाद
जिले में कोई कोरोना संक्रमित नहीं मिला
महराजगंज। जिले में कोरोना पॉजिटिव केस कोई नहीं मिला। अब तक 12,440 केस सामने आ चुके हैं। इनमें कोई सक्रिय केस भी नहीं है। मरने वालों की संख्या 140 है। 12,299 लोग कोरोना से जंग जीत चुके हैं। यह जानकारी उप मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. आईए अंसारी ने दी। उन्होंने कहा कि कोरोना से बचाव के प्रति सभी को जागरूक किया जा रहा है। संवाद