छापे में अधिक मात्रा में अवैध पटाखा जब्त
सिसवां बाजार (महराजगंज)। कस्बे में मंगलवार की रात कोठीभार पुलिस ने दो स्थानों पर छापा मार कर अधिक मात्रा में पटाखा बरामद कर कार्रवाई शुरू की। मुखबिर की सूचना पर थानाध्यक्ष कोठीभार उमेश कुमार, चौकी प्रभारी सिसवां प्रवीण सिंह सहित पुलिस टीम सिसवां कस्बे के इस्टेट चौक व मेन मार्केट में स्थित दो घरों मे छापा मारा जहां से पुलिस टीम ने अधिक मात्रा में अवैध पटाखा बरामद कर जब्त कर लिया। थानाध्यक्ष उमेश कुमार ने बताया कि अवैध पटाखा को जब्त कर कार्रवाई की जा रही है। एक आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ चल रही है।