फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आबकारी विभाग ने छापा मारा, 30 लीटर कच्ची शराब बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
आबकारी विभाग ने छापा मारा, 30 लीटर कच्ची शराब बरामद
विज्ञापन

फरेंदा। बिहार में कच्ची शराब से हुई जनहानि के बाद आबकारी विभाग फरेंदा व निचलौल की संयुक्त टीम ने क्षेत्र के कच्ची शराब के ठिकानों पर शुक्रवार को छापा मारा। कच्ची शराब व लहन बरामद करते हुए एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया।
विज्ञापन

आबकारी निरीक्षक रवि विद्यार्थी के अनुसार, अवैध शराब उन्मूलन के लिए चलाए जा रहे विशेष प्रवर्तन अभियान के अंतर्गत क्षेत्र के गुदरीपुर में संदिग्ध स्थलों पर आबकारी विभाग फरेंदा, निचलौल व थाना फरेंदा की संयुक्त टीम ने छापा मारा। टीम को देख कच्ची शराब के कई लोग फरार हो गए। खेतों व संदिग्ध स्थलों की सघन तलाशी ली गई। इस दौरान कच्ची शराब के एक धंधेबाज को गिरफ्तार किया गया। उसके पास से 30 लीटर कच्ची शराब बरामद की गई। कच्ची शराब में इस्तेमाल होने वाला तीस क्विंटल लहन व उपकरण भी बरामद कर मौके पर ही नष्ट कर दिए गए। एक व्यक्ति के खिलाफ आबकारी एक्ट में कार्रवाई की गई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें