फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महराजगंज: छेड़छाड़ के आरोप में हुई मारपीट के मामले में 11 पर केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस

Sat, 06 Nov 2021 11:59 AM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, महराजगंज।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन
महराजगंज जिले के परसामलिक थाना क्षेत्र अंतर्गत एक गांव में गुरुवार की रात को लक्ष्मी पूजा के दौरान छेड़छाड़ के आरोप में हुई मारपीट के मामलें में पुलिस ने दोनों पक्षों के 11 लोगों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। जबकि मारपीट में घायल युवक का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है।
विज्ञापन

 
जानकारी के मुताबिक, परसामलिक थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी एक व्यक्ति ने पुलिस को तहरीर देकर कुछ लोगों पर आरोप लगाते हुए कहा है कि उसका लड़का एक चौराहे पर दवा लेने गया था। जहां पर पहले से मौजूद करीब आधा दर्जन लोग उसे जबरन पकड़ कर रोहिन नदी के किनारे उठा ले गए। उसके बाद उन लोगों ने लड़के की बेरहमी से पिटाई कर पानी मे डुबाने के साथ चैन से गला दबाकर हत्या करने का प्रयास किया। गनीमत रही कि लड़के की आवाज सुन कुछ लोग मौके पर पहुंच गए। इस दौरान सभी लोग वहां से भाग निकले।

घायल लड़के को लोगों मे सीएचसी रतनपुर पहुंचाया। जहां पर चिकित्सकों ने उसकी हालत गंभीर देख जिला अस्पताल रेफर कर दिया। लड़के की हालत नाजुक बनी हुई है।

जबकि दूसरे गांव निवासी एक व्यक्ति ने पुलिस को तहरीर देते हुए कहा है कि युवक चौराहे पर आकर लक्ष्मी पूजा में उनकी लड़की के साथ छेड़छाड़ कर रहा था। लड़की के विरोध करने पर युवक मारपीट करने लगा।
विज्ञापन

 
परसामलिक थाना प्रभारी सुनील कुमार वर्मा ने कहा कि मामले की जानकारी मिली है। दोनों पक्षों से पुलिस को तहरीर दी गई है। मामले में दोनों पक्षों के 11 लोगों के खिलाफ संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें