फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शंखलाल, आलोक, शिवेंद्र, निर्मेष, गीता समेत 22 ने किया नामांकन

विज्ञापन
विज्ञापन
शंखलाल, आलोक, शिवेंद्र, निर्मेष, गीता समेत 22 ने किया नामांकन
विज्ञापन

- अंतिम दिन सदर विधानसभा क्षेत्र में सर्वाधिक आठ तो फरेंदा में सबसे कम एक प्रत्याशी ने किया नामांकन
संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। नामांकन प्रक्रिया के सातवें व अंतिम दिन शुक्रवार को पांच विधानसभा क्षेत्रों में कुल 22 प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल किया।
फरेंदा विधानसभा के सहायक निर्वाचन अधिकारी वाचस्पति सिंह ने बताया कि फरेंदा विधानसभा क्षेत्र से समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी शंखलाल माझी ने नामांकन पत्र दाखिल किया। नौतनवां विधानसभा के निर्वाचन अधिकारी रामसजीवन मौर्य ने बताया कि भाजपा सहयोगी दल निर्बल शोषित हमारा दल से ऋषि त्रिपाठी, आम जनता पार्टी से पशुपति व निर्दल श्वेता सिंह ने नामांकन किया। पनियरा विधानसभा क्षेत्र के निर्वाचन अधिकारी मदन मोहन वर्मा ने बताया कि एआईएमआईएम से शमशाद तथा निर्दल के रुप में जयप्रकाश व हरिनरायन ने पर्चा दाखिल किया। सदर विधानसभा क्षेत्र के निर्वाचन अधिकारी अजय श्रीवास्तव ने बताया कि सदर (सुरक्षित) विधानसभा से कांग्रेस प्रत्याशी आलोक प्रसाद, सपा के सहयोगी दल सुभासपा से गीता रत्ना, आम आदमी पार्टी से अमरनाथ, भाकपा से रामकेवल, एआईएमआईएम से जीतेंद्र कुमार, बहुजन मुक्ति पार्टी से शैलेंद्र, लोक जनशक्ति पार्टी से वीरेंद्र कुमार व निर्दल प्रत्याशी निर्मेष मंगल ने नामांकन किया।
सिसवा विधानसभा क्षेत्र के निर्वाचन अधिकारी सत्यप्रकाश मिश्रा ने बताया कि सिसवा से निर्दल प्रत्याशी के रुप में शिवेंद्र सिंह, इंजीनियर आरके मिश्रा, लालधारी, गौरीशंकर गुप्ता, रघुवंश मणि, दिग्विजय व हरीशचंद्र ने नामांकन दाखिल किया। उप जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. पंकज कुमार वर्मा ने बताया कि अंतिम दिन कुल 22 नामांकन पत्र दाखिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------------------------------
पनियरा में सर्वाधिक तो फरेंदा में सबसे कम प्रत्याशी
जिले के पांच विधानसभा क्षेत्र में कुल 65 प्रत्याशियों ने नामांकन किया है। पनियरा विधानसभा क्षेत्र में सर्वाधिक 18 प्रत्याशी तथा फरेंदा विधानसभा में सबसे कम नौ प्रत्याशी चुनाव लड़ रहे हैं। वहीं सिसवां में 16, सदर से 12 तथा नौतनवां विधानसभा क्षेत्र से कुल 10 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें