फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

2106 युवा बनेंगे हुनरमंद, बढ़ाएंगे आय

विज्ञापन
विज्ञापन
2106 युवा बनेंगे हुनरमंद, बढ़ाएंगे आय
विज्ञापन

महराजगंज। कौशल विकास मिशन की ओर से जिले के 2106 पात्र युवाओं को हुनरमंद बनाने का कार्य किया जाएगा। सात अलग-अलग ट्रेडों में प्रशिक्षित होकर युवा जहां अपने ज्ञान के स्तर को विकसित करेंगे, वहीं कार्यों के माध्यम से अपनी आर्थिक आय को भी बढ़ाते हुए दूसरों को भी आगे बढ़ने के लिए प्रेरित कर सकेंगे।
कौशल विकास मिशन की ओर से प्रत्येक वर्ष प्रशिक्षण के लिए पहले ट्रेड का निर्धारण होता है, उसके बाद ट्रेड के मुताबिक आवेदकों से आवेदन लेते हुए उन्हें प्रशिक्षित कराए जाने के लिए योजना तैयार की जाती है। इस बार मिशन की ओर से जिले में कढ़ाई-बुनाई, हेल्थ केयर, निर्माण, इलेक्ट्रानिक, कंप्यूटर, सिलाई-कढ़ाई के साथ ही एनिमेशन आदि के कार्य के लिए युवाओं को प्रशिक्षित करते हुए उनकी आर्थिक स्थिति को मजबूत बनाने का निर्णय लिया गया है। सोच है कि उपरोक्त क्षेत्रों में युवाओं को बारीक जानकारी उपलब्ध कराकर उन्हें रोजगार से जोड़ दिया जाए, जिससे कि वे स्वयं अपनी सार्थकता को सिद्ध करें व दूसरों को भी प्रेरित करते रहें। संवाद
विज्ञापन

------------
कढ़ाई-बुनाई ट्रेड में प्रशिक्षित होंगे सर्वाधिक 594 युवा
कौशल विकास केंद्र से जुड़े अरविंद ने बताया कि जिले में प्रशिक्षित होने वाले सर्वाधिक 2106 युवाओं में से सर्वाधिक 594 युवा कढ़ाई-बुनाई ट्रेड में, हेल्थ केयर मेें 270, निर्माण व सिलाई कढ़ाई में क्रमश: 378, इलेक्ट्रानिक व मीडिया में क्रमश: 108 तथा कंप्यूटर ट्रेड में 270 युवाओं को प्रशिक्षित किया जाना है।
विज्ञापन

-----------------------------------
कौशल विकास मिशन के तहत जिले के 2106 युवाओं को हुनरमंद बनाया जाएगा। सात ट्रेडों के माध्यम से जहां उन्हें काम की जानकारी दी जाएगी, वहीं जानकारी के माध्यम से वे अपनी आय को भी बेहतर बना सकेंगे।
गौरव सिंह सोगरवाल, मुख्य विकास अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें