7,261 महिलाओं को तीसरी किस्त का इंतजार
महराजगंज। जिले में प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना तहत लाभार्थियों को तीसरी किस्त का इंतजार है। 7,262 लाभार्थियों को अभी तीसरी किस्त नहीं मिल सकी है। जिम्मेदारों के अनुसार तकनीकी समस्या के वजह से तीसरी किस्त नहीं जा सकी है। प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना के तहत गर्भवती महिलाओं को तीन किस्तों में 5,000 रुपये दिए हैं।
जानकारी के अनुसार एक अप्रैल 2022 से 24 मई 2022 तक 18,000 लाथार्थियों को पंजीकरण हुआ। 10,739 को पहली एवं दूसरी किस्त मिल चुकी है। 7,262 को तीसरी मिलने का इंतजार है। जिले में 2,522 आशा कार्यकर्ता क्षेत्र में भ्रमण कर लाभार्थियों का पंजीकरण कराती हैं। तीसरी किस्त के इंतजार में ब्लाक महराजगंज में 561, बृजमनगंज में 546, निचलौल में 730, मिठौरा में 655, घुघली में 726, सिसवां 695, बृजमनगंज 546, परतावल में 489 लाभार्थी है। धानी 548, नौतनवां 591, फरेंदा 580, लक्ष्मीपुर 595, पनियरा 462, शहर 73 महिलाओं को तीसरी किस्त नहीं मिली है।
-----------------
क्या है प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना का उद्देश्य
प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना का उद्देश्य गर्भवती को आर्थिक सहायता प्रदान करना है। इस योजना के तहत केंद्र सरकार द्वारा पहली बार गर्भवती होने पर गर्भवती के पोषण के लिए प्रत्येक के खाते में पांच हजार रुपये प्रदान करती है।
---------------------
कब कितनी मिलती है धनराशि
-गर्भावस्था के पंजीकरण के बाद- 1000 रुपये
-गर्भावस्था के छह माह के अंदर कम से कम एक बार एमबीबीएस चिकित्सक से जांच कराने के बाद-2000 रुपये।
- बच्चे का जन्म पंजीकृत एवं टीका लगने के बाद-2000 रुपये।
--------------
लाभार्थी स्वयं कर सकता है अपना पंजीकरण
प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना के जिला कार्यक्रम समन्वयक विजय प्रजापति ने बताया कि अब लाभार्थी अपना पंजीकरण स्वयं कर सकता है। इसके लिए लाभार्थी को गुगल में पीएमएमवीवाई-सीएएस.एनआईसी.इन सर्च कर करने के उपरांत बेनिफिसरी लागिंग कर अपना डिटेल डालकर पंजीकरण कर सकता है। इसके लिए लाभार्थी का ईमेल आई व मोबाइल नंबर होना अनिवार्य है।
----------------------------
प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना के तहत पात्र लाभार्थियों को लाभ दिया जा रहा है। तीसरी किस्त भी जल्दी लाभार्थियों के खाते में भेज दी जाएगी। खाते से संबंधित समस्या को दूर कराने का प्रयास किया जा रहा है।
डॉ. राकेश कुमार, अपर मुख्य चिकित्साधिकारी