फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोशल ऑडिट के लिए 20 परिषदीय विद्यालय चिह्नित

विज्ञापन
विज्ञापन
सोशल ऑडिट के लिए 20 परिषदीय विद्यालय चिह्नित
विज्ञापन

परतावल व सदर ब्लॉक के 10-10 परिषदीय विद्यालयों में आज से शुरू होगी ऑडिट
संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। जिले के परिषदीय विद्यालयों में मध्याह्न भोजन (मिड डे मील) की वास्तविक जानकारी के लिए 20 परिषदीय विद्यालयों में सोमवार से सोशल ऑडिट होगी। बेसिक शिक्षा विभाग ने ऑडिट के लिए परतावल व सदर ब्लॉक के 10 प्राथमिक व 10 उच्च प्राथमिक विद्यालयों को चिह्नित किया है।
परिषदीय विद्यालयों में अध्ययनरत विद्यार्थियों को निर्धारित मानक के अनुरूप सप्ताह में छह दिन भोजन उपलब्ध कराने की व्यवस्था है। वर्ष भर तक चलने वाली इस व्यवस्था की हकीकत को देखने के लिए विद्यालयों में सोशल ऑडिट कराई जानी है। ऑडिट से जुड़े जिम्मेदार यह देखेंगे कि विद्यालय के विद्यार्थियों को मानक के अनुुरूप मध्याह्न भोजन, फल व दूध का वितरण हो रहा है या नहीं। सोमवार से सदर व परतावल के चिन्हित विद्यालयों में जिम्मेदार स्थितियों का आकलन करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट
मध्याह्न भोजन के सोशल ऑडिट के लिए विद्यालय चिह्नित कर लिए गए हैं। जिम्मेदारों को सोशल ऑडिट टीम को सभी जानकारियों को उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया है।
-शैलेंद्र वर्मा, जिला समन्वयक, एमडीएम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें