आरोग्य मेले में 1,423 लोगों ने कराई सेहत की जांच
जिले के 40 स्वास्थ्य केंद्रों पर हुआ आयोजन
संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। जिले में मुख्यमंत्री आरोग्य मेले का आयोजन रविवार को 40 स्वास्थ्य केंद्रों पर किया गया। मेले में 1,423 लोगों की सेहत की जांच के बाद उन्हें जरूरी दवाएं दी गईं। चिकित्सकों ने सेहतमंद रहने के लिए लोगों को संतुलित भोजन एवं योग करने की सलाह दी।
सदर सीएचसी अधीक्षक डॉ. केपी सिंह ने बताया कि अर्बन हेल्थ सेंटर पर लोगों ने स्वास्थ्य की जांच कराई। उनको निशुल्क दवाएं दी गईं। सिर दर्द, कमर दर्द, बुखार, शुगर आदि के मरीज आए। सीएमओ डॉ. एके श्रीवास्तव ने बताया कि स्वास्थ्य मेले में 594 पुरुष, 658 महिलाएं एवं 171 बच्चों ने स्वास्थ्य की जांच कराई। चार गोल्डन कार्ड बनाया गया। कोरोना से बचाव के लिए लोगों को जागरूक किया गया।