फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फेसबुक पर हुई शादी का मिल रहा ये कैसा सिला

Fri, 07 Jun 2013 12:19 AM IST
सिकंदराबाद/ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
फेसबुक के जरिए महाराष्ट्र की लड़की से हुई मुलाकात के बाद प्यार इतना परवान चढ़ा कि युवक ने उससे शादी कर ली।
विज्ञापन


पत्नी को लेकर घर रहने आए युवक के परिजनों को यह बात नागवार गुजरी तो उन्होंने दोनों को घर से निकाल दिया। अब किराए के मकान में रह रहे विवाहित जोड़ों को परिजन परेशान कर रहे हैं।
विज्ञापन


कोतवाली पहुंचे पति-पत्नी ने जान को खतरा बताते हुए पुलिस से गुहार लगाई है।

नगर के एक मोहल्ला निवासी युवक की मुलाकात महाराष्ट्र के ठाणे जिले की लड़की से फेसबुक पर हुई। इस दौरान दोनों का प्यार इतना आगे बढ़ गया कि युवक ने एक साल पहले उस युवती से शादी कर ली।
विज्ञापन


युवक नोएडा में ही किसी कंपनी में नौकरी करता है। जनवरी माह से दोनों नगर स्थित अपने घर पर आकर रहने लगे। इस शादी से युवक के घर वाले संतुष्ट नहीं थे।

इसे लेकर घर में कई बार कलह की स्थित बनी। मामला इतना बढ़ गया कि घर वालों ने अपने बेटे और बहू को घर से निकाल दिया।

इसके बाद से पति पत्नी किराए के मकान में रहने लगे। पति-पत्नी का आरोप है कि घरवाले वहां भी पहुंच जाते हैं और धमकी देते हैं।

कई बार उन्होंने बहू को जान से मारने की धमकी भी दे डाली। इससे भयभीत पति-पत्नी बृहस्पतिवार को कोतवाली पहुंचे और सुरक्षा की गुहार लगाई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें