सांप के डसने से महिला की हालत बिगड़ी
ललितपुर। थाना जाखलौन के अंतर्गत ग्राम दावनी में खेत में चारा काट रही महिला को सांप ने डस लिया, जिससे महिला की हालत बिगड़ गई, जिस पर परिजन उसे जिला अस्पताल ले गए, जहां उसका उपचार चल रहा है।
जाखलौन क्षेत्र के ग्राम दावनी निवासी बृजकुमारी (26) पत्नी राघवेंद्र शनिवार की दोपहर में घर के पास ही खेत में चारा काट रही थीं, तभी अचानक वहां से निकले एक सर्प ने उसे पैर में काट लिया। उसके चीखने पर अन्य परिजन भी वहां पहुंच गए और वहां देेेखा तो एक सांप दिखाई दिया। जिस पर परिजनों से सांप को मार दिया और महिला को पहले झाड़-फूंक के लिए ग्राम बुढ़वार ले गए, लेकिन वहां कोई लाभ नहीं हुआ, जिस पर परिजन उसे जिला अस्पताल ले गए, जहां उसका उपचार चल रहा है। महिला के पिता जखौरा क्षेत्र के ग्राम सिरसी निवासी धर्मपाल ने बताया कि पहले ससुराली उसे झाड़-फूंक को ले गए थे, लेकिन जब उसे पता चला तो उसने बेटी को उपचार के लिए जिला अस्पताल ले जाने की बात कही, जिस पर उसे जिला अस्पताल लाए हैं।