फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्लांट स्थापित हुए, दो दिन बाद 200 बेडों को मिलेगी प्रतिमिनट एक हजार लीटर ऑक्सीजन

विज्ञापन
विज्ञापन
ललितपुर। जिला अस्पताल में प्रति मिनट एक हजार लीटर ऑक्सीजन उत्पादन करने वाला प्लांट चालू करने की तैयारियां अंतिम पड़ाव पर चल रही हैं। दो दिन में उपकरणों की फिटिंग के बाद प्लांट शुरू हो जाएगा। इससे अस्पताल के 200 बेडों को ऑक्सीजन की सुविधा मिल सकेगी।
विज्ञापन

महरौनी सीएचसी पर प्लांट आने के बाद शिफ्टिंग शुरू दी गई है। इसकी फिटिंग इसी सप्ताह हो जाएगी। उधर, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तालबेहट में 100 बेडों पर ऑक्सीजन की सुविधा मुहैया कराए जाने के लिए ऑक्सीजन प्लांट स्थापित किया जा रहा है। जिसमें 500 लीटर प्रतिमिनट ऑक्सीजन उत्पादित करने वाला प्लांट स्थापित किया जा रहा है। नोडल अधिकारी ने बताया कि प्लांट के पार्ट एयर प्रेशर की कमी के चलते समय पर प्लांट नहीं आ पाया है। डीसीएमओ ने कहा कि कोरोना संक्रमण की संभावित तीसरी के मद्देनजर ऑक्सीजन प्लांटों को लगाया जा रहा है। 15 दिनों में तीनों प्लांट शुरू हो जाएंगे।
जिला अस्पताल में संभावित तीसरी लहर के मद्देनजर ऑक्सीजन प्लांट स्थापित किया जा रहा है। इसमें प्लांट में प्रति मिनट एक हजार लीटर ऑक्सीजन का उत्पादन होगा। प्लांट की फिटिंग का कार्य चालू किया है। वहीं अस्पताल में भी बेडों तक ऑक्सीजन पहुंचाने के लिए पाइप लाइन बिछ गई है। प्रत्येक वार्ड में लाइन डाली गई है। पलंग के बगल में ऑक्सीजन के कनेक्शन की सुविधा है। इस प्लांट से पीकू वार्ड, इमरजेंसी वार्ड, ऑपरेशन थियेटर, सीसीयू व अन्य वार्डों में ऑक्सीजन की सप्लाई होगी। सभी वार्डों समेत 200 बेडों पर ऑक्सीजन मिल सकेगा। अब प्लांट आने के बाद शिफ्टिंग का कार्य पूरा हो चुका है। वर्तमान में ऑक्सीजन के पाइपों के कनेक्शन के कार्य चल रहे हैं। कनेक्शन होते ही ऑक्सीजन की आपूर्ति शुरू हो जाएगी।
विज्ञापन

शिफ्टिंग का कार्य शुरू हो गया
महरौनी। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र महरौनी में 50 बेड को 250 लीटर प्रति मिनट ऑक्सीजन उत्पादन के लिए प्लांट लगाया जा रहा है। जिसका प्लेटफार्म पहले ही तैयार हो गया है। बिजली आपूर्ति की तैयारी हो चुकी है। शनिवार को प्लांट आने के बाद शिफ्टिंग का कार्य शुरू हो गया है। एक सप्ताह में प्लांट चालू होने पर ऑक्सीजन मिल सकेगा।
विज्ञापन

ऑक्सीजन प्लांट स्थापित किए जा रहे हैं, इसका कार्य अंतिम चरण में चल रहा है। एक सप्ताह में सभी जिला अस्पताल व सीएचसी महरौनी का प्लांट चालू हो जाएगा।
- जीडी शुक्ला, मुख्य चिकित्सा अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें