फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरती ने कराई डिलीवरी: दूरंतो एक्सप्रेस ट्रेन में महिला ने दिया बच्चे को जन्म, सोनू के साथ झांसी जा रही थी रीना

Sat, 09 Jul 2022 07:46 PM IST
Vikas Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर

सार

जनपद जालौन के नदी गांव के पास ग्राम बहूली निवासी रीना बघेल अपने पति सोनू बघेल के साथ शनिवार की सुबह दूरंतो एक्सप्रेस ट्रेन में बर्थ संख्या 85 व 86 पर झांसी जा रही थी। वहां से उसे दूसरी ट्रेन से जालौन जाना था। 
विज्ञापन
नवजात - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बलसाड़ से झांसी जा रही एक महिला ने दूरंतो एक्सप्रेस में बर्थ पर बेटी को जन्म दिया। प्रसव पीड़ा होने पर टीटीई ने कंट्रोल रूम को सूचना दी, जिस पर ट्रेन को ललितपुर स्टेशन पर रुकवाया गया। प्रसव पीड़ा अधिक तेज होने पर महिला यात्री की मदद से महिला ने एक स्वस्थ बच्चे को जन्म दिया।

विज्ञापन


जनपद जालौन के नदी गांव के पास ग्राम बहूली निवासी रीना बघेल अपने पति सोनू बघेल के साथ शनिवार की सुबह दूरंतो एक्सप्रेस ट्रेन में बर्थ संख्या 85 व 86 पर झांसी जा रही थी। वहां से उसे दूसरी ट्रेन से जालौन जाना था। जब उसकी ट्रेन शनिवार की सुबह लगभग पांच बजे बीना से निकली ही थी, तभी अचानक महिला को प्रसव पीड़ा होने लगी।  उसके पति ने इसकी जानकारी ट्रेन में मौजूद टीटीई को दी। टीटीई ने इसकी सूचना कंट्रोल रूम को दे दी। कंट्रोल रूम द्वारा ट्रेन को ललितपुर रेलवे स्टेशन पर रुकवाने को कहा। जब तक ट्रेन ललितपुर पहुंचती, तब तक महिला की प्रसव पीड़ा काफी बढ़ गई, जिस पर टीटीई ने एक महिला यात्री आरती की मदद मांगी। महिला यात्री ने उक्त महिला की डिलीवरी कराई। 

जानकारी मिलने पर आरपीएफ कर्मी व रेलवे स्टाफ ट्रेन के ललितपुर रुकते ही प्लेटफार्म तीन पर पहुंच गए। एंबुलेंस बुलाकर जच्चा बच्चा को जिला महिला अस्पताल पहुंचाया। सोनू बघेल ने बताया कि उनकी पत्नी रीना ने दूसरी बेटी को जन्म दिया है। बताया कि वह बलसाड़ में कपड़े का व्यापार करते हैं और पत्नी को घर लेकर जा रहे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें