फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली गिरने से ग्रामीण की मौत

विज्ञापन
ded body1.jpg - फोटो : ded body1.jpg
विज्ञापन
ललितपुर/बानपुर। थाना बानपुर के ग्राम मोगान में गाय चराने गए एक ग्रामीण की बिजली गिरने से मौत हो गई।
विज्ञापन

ग्राम मोगान निवासी नन्हें सहरिया (42) पुत्र चैना सहरिया शुक्रवार की दोपहर में गाय चराने के लिए अपने खेत के पास ही वंशकार के खेत में गया था। इसके बाद शाम को करीब साढ़े पांच बजे के बाद अचानक बारिश होने लगी तो वह पास में ही लगे नीम के एक पेड़ के नीचे खड़ा हो गया। जहां बिजली गिरने से उसकी मौत हो गई। देर शाम को जब उसकी गाय अकेले घर वापस लौट आई तो परिजनों ने उसकी खोजबीन की, लेकिन रात होने के चलते उसका कहीं पता नहीं चल सका। शनिवार की सुबह करीब छह बजे परिजन फिर से उसकी खोज में निकले तो वंशकार के खेत में पेड़ के नीचे उसका शव मुंह के बल पड़ा मिला। उसके सिर पर बिजली गिरने से झुलसने के निशान भी पाए गए।
विज्ञापन

जानकारी मिलने पर थाना बानपुर पुलिस और राजस्व कर्मी भी मौके पर पहुंच गए और शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। लेखपाल ने भी मौके की स्थिति की रिपोर्ट बनाकर प्रशासन को भेजी। मृतक के चचेरे भाई राजाराम सहरिया ने बताया कि नन्हें का शव नीम और बेरी के पेड़ के पास पड़ा मिला है। मृतक के दो बेटे हैं और वह दो भाई व एक बहन में दूसरे नंबर का था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें