फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुस्कान एक्सप्रेस लाएगी टीकाकरण के प्रति जागरूकता

विज्ञापन
corona veksin.jpg - फोटो : corona veksin.jpg
विज्ञापन
बार (ललितपुर)। कोरोना से बचाव के लिए टीकाकरण को संचालित किए हुए आठ माह से ज्यादा समय हो गया। लेकिन अब भी पुरुषों की तुलना में महिलाओं ने वैक्सीन की डोज कम लगवाई हैं। उनको नियम पालन और टीकाकरण के प्रति जागरूक करने के लिए यूनीसेफ और एलायंस फार इम्यूनाइजेशन एंड हेल्थ ने सहयोग की दिशा में कदम बढ़ाए हैं।
विज्ञापन

महिलाओं में कोविड टीके के प्रति जागरूकता और कोविड उचित व्यवहार के लिए जनपद में मुस्कान एक्सप्रेस वैन की शुरुआत की गई है। जो दिसंबर माह तक जनपद के विभिन्न गांव में जाकर कोरोना टीकाकरण के प्रति महिलाओं को जागरूक करेगी। इस कार्यक्रम की शुरुआत स्वास्थ्य अधीक्षक डॉ. चतुर्भुज राजपूत और ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि कल्यान सिंह राजपूत ने हरी झंडी दिखाकर ग्रामीण क्षेत्रों के लिए रवाना किया। डॉ. राजपूत ने बताया कि ब्लॉक स्तर पर कम टीकाकरण वाले क्षेत्रों को चिह्नित करके मुस्कान एक्सप्रेस के लिए रूट बनाया है। इसके जरिए यह कोशिश होगी कि लोगों और महिलाओं को टीकाकरण के प्रति जागरूक किया जाए। यूनीसेफ से अर्पिता गुप्ता ने बताया कि मुस्कान एक्सप्रेस मोबाइल वैन को कोविड टीकाकरण और कोविड उपयुक्त व्यवहार का संदेश देने वाली प्रचार सामग्री से लैस किया गया है। जिसमें कोविड किट, पोस्टर, बैनर, लीफलेट, ऑडियो वर्चुअल संदेश शामिल हैं। इस कार्यक्रम में डॉ. केतन कुमार, डॉ. प्रेक्षा जैन, सत्येंद्र कुमार सिंह राजपूत ,रामकुमार गौतम, एलएचबी हेमलता के अलावा स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी और अन्य सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें