फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवा पीढ़ी को क्रांतिकारियों के बलिदान व त्याग से प्रेरणा लेनी चाहिए

विज्ञापन
अमृत महोत्सव का फीता काटकर शुभारंभ करती नगर पंचायत अध्यक्ष कृष्णा अमर सिंह - फोटो : LALITPUR
विज्ञापन
महरौनी। उत्तर प्रदेश खादी और ग्रामोद्योग बोर्ड के तत्वावधान में शुक्रवार को चौरा चोरी शताब्दी महोत्सव का आयोजन सीवी गुप्ता स्कूल के खेल मैदान में किया गया।
विज्ञापन

इस दौरान नगर पंचायत अध्यक्ष कृष्णा अमर सिंह ने कहा कि भारत किसी भी जाति, मजहब, क्षेत्र आदि से ऊपर उठकर केवल धर्म के साथ जुड़ा है और वह धर्म है %राष्ट्रधर्म % हर भारतीय का यह दायित्व है कि देश की इस आजादी को हर हाल में सुरक्षित रखें। उन्होंने कहा कि युवा पीढ़ी को क्रांतिकारियों के बलिदान और त्याग से प्रेरणा लेनी चाहिए।
कार्यक्रम का शुभारंभ शहीदों के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। विशिष्ट अतिथि के रूप में अमर शहीद राजेंद्र शुक्ल के भतीजे पीयूष शुक्ल ने कार्यक्रम को संबोधित किया। जिला ग्रामोद्योग अधिकारी आर डी वर्मा ने कहा कि आजादी के अमृत महोत्सव और चौरा चोरी शताब्दी महोत्सव और काकोरी ट्रेन एक्शन की वर्षगांठ पर शासन की मंशानुसार शहीदों की याद में यह आयोजन किया गया ताकि युवाओं को भारत की आजादी में शहीदों के योगदान के बारे में पता चल सके। राष्ट्र प्रेम की भावना सर्वोपरि रखते हुए राष्ट्र हित में युवाओं को योगदान देना चाहिए। इस मौके पर अंकित सविता, राम कुमार सेन, अभय पटेल, जितेंद्र सेन, शिवकुमार, केहर, तिलक राजपूत आदि लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें