फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उर्स से लौट रहे जायरीनों की कार में ट्रक ने मारी टक्कर, आठ लोग घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
ललितपुर। सदन शाह उर्स में शामिल होकर लौट रहे जायरीनों की कार कस्बा बांसी के पास खराब हो गई। कार चालक जब सड़क किनारे कार का पहिया बदल रहा था, तभी पीछे से आ रहे एक तेज रफ्तार ट्रक ने कार में जोरदार टक्कर मार दी। जिससे उसमें सवार छह बच्चे और दो महिलाएं घायल हो गईं। घायलों को 108 एंबुलेंस से जिला अस्पताल भेजा, जहां से उन्हें झांसी मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

झांसी के छनियापुरा निवासी एक परिवार के लोग सोमवार को कार से ललितपुर में चल रहे सदनशाह उर्स में शामिल होने आए थे। बाबा की दरगाह पर माथा टेकने के बाद कार से लौट रहे थे। अभी उनकी कार बांसी चौकी के पास हाइवे पर ही पहुंची थी कि तभी कार का एक टायर पंक्चर हो गया। चालक कार को सड़क किनारे खड़ा कर टायर बदल रहा था।
इस दौरान पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने कार में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में कार सवार गुलत्सना (28) पत्नी जावेद खान, इलमा (08) पुत्री बफाती खान, शिफा (01) पुत्री बफाती खान, फरान (06) पुत्र जावेद खान, अशफाक (03) पुत्र बफाती खान, मेहजबी (03)पुत्री जावेद खान, चांदनी (23) पत्नी बफाती, अलीशा (06) पुत्री जावेद खान निवासी छनियापुरा झांसी घायल हो गए। घायलों को एंबुलेंस से जिला अस्पताल भेजा गया, जहां से हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने उन्हें झांसी रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें