तालबेहट। रविवार शाम को पूराकलां तिराहे के पास एक कार और बाइक में आमने-सामने जोरदार भिड़ंत होने से बाइक सवार मामा और भांजे गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें मेडिकल कॉलेज झांसी रेफर कर दिया गया।
कोतवाली अंतर्गत दौलता गांव निवासी रवि प्रताप (30) पुत्र इमरत अपने बच्चों को पढ़ाने के लिए तक्षशिला विद्यालय के समीप रहता है। रविवार शाम करीब छह बजे वह अपने मामा मंगल (40) पुत्र कैलाश निवासी चुंगीपुर थाना बसई मध्य प्रदेश के साथ एक बाइक से सामान लेने तालबेहट बाजार जा रहा था। तभी पूराकलां तिराहे के पास तेज गति से आ रही एक कार ने बाइक में सामने से जोरदार टक्कर मार दी। इससे बाइक सवार मामा, भांजे गिर गए और गंभरी रूप से चोटिल हो गए। जानकारी के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों घायलों को उपचार के लिए सीएचसी तालबेहट भिजवाया और कार को कब्जे में ले लिया। दोनों घायलों का सीएचसी में प्राथमिक उपचार किया गया। दोनों की हालत गंभीर होने पर उन्हें मेडिकल कॉलेज झांसी रेफर कर दिया गया।