फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारह लोगों पर अवैध कब्जे का मामला दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
तालबेहट। जिलाधिकारी अन्नावि दिनेश कुमार के निर्देश के चलते राजस्व विभाग शासकीय जमीनों पर अवैध कब्जा करने वालों के खिलाफ सख्ती बरतने लगा है। जिसके तहत तहसील के विभिन्न गांवों में सरकारी जमीनों पर अवैध कब्जा करने वाले 12 लोगों पर मामले दर्ज हुए।
विज्ञापन

तालबेहट के लेखपाल नाथूराम पाल द्वारा कोतवाली पुलिस को दिए शिकायती पत्र में बताया गया कि तालबेहट अंदर आराजी की भूमि जो जमींदारी क्षेत्र के अंतर्गत तहसील प्रबंधन के नाम दर्ज है। लंका मैदान
तरगुवां रोड भूमि पर जगदीश, रामकिशन, हरकिशन निवासी लंका मैदान द्वारा कुछ स्थान पर कब्जा किया गया। इसके अलावा नेपाल, रवि और बृजभान द्वारा भी कुछ भूमि पर कब्जा कर भवन निर्माण कर लिया गया। इन लोगों को राजस्व विभाग ने निर्माण से पूर्व में रोका था। इसके बावजूद निर्माण किया गया।
विज्ञापन

वही, लेखपाल रामकुमार वर्मा द्वारा पुलिस को दी तहरीर में बताया गया कि लंका मैदान तालबेहट बाहर आराजी जमींदारी भूमि तहसील प्रबंधक के नाम दर्ज है। जिसमें कृष्णपाल सिंह, देशराज, वीरू, रामराजा, बृषभान, मोहन आदि द्वारा अवैध कब्जा कर मकान बना लिया गया। सभी अवैध कब्जेधारियों पर सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाने एवं अवैध कब्जे की संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया।
सड़क पर दबंगों का कब्जा
राजस्व विभाग ने ग्राम सभा की जमीनों पर अवैध कब्जा करने वाले कुछ लोगों पर कार्रवाई कर दी है लेकिन लोगों को पीडब्लूडी की सड़क के किनारे की बेशकीतमी जमीनों पर कब्जा करने वालों पर कार्रवाई का इंतजार है। नगर के तालबेहट से जखौरा मार्ग पर, तालबेहट से तरगुवा, तालबेहट से पूराकलां मार्ग पर और स्टेशन तथा माताटीला मार्ग पर कुछ दबंगों द्वारा पीडब्लूडी की शासकीय जमीन पर अवैध रूप से कब्जा कर लिया गया है। जिसके संबंध में कई बार शिकायती पत्र दिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें