फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक की टक्कर से बाइक सवार दो छात्र घायल, आग लगने से बाइक राख

विज्ञापन
हाइवे पर सड़क किनारे धू धू होकर जलती हुई बाइक - फोटो : LALITPUR
विज्ञापन
ललितपुर। कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत ग्राम मसौरा बैरियर के पास एक तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से बाइक सवार दो छात्र गंभीर रूप से घायल हो गए। जबकि बाइक सड़क पर घिसटने के कारण उसमें आग लग गई और बाइक जल गई। घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत मोहल्ला नेहरूनगर निवासी रीतन (20) पुत्र गोकुल और अमर रैकवार (18) पुत्र किशन बुधवार को दोपहर में आईटीआई कॉलेज महरौनी जा रहे थे और अभी वह रास्ते मसौरा बैरियर के पास ही पहुंचे थे कि तभी सामने से आ रहे एक तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी, जिससे वह दोनों बाइक समेत घिसटकर गंभीर रूप से घायल हो गए। तभी अचानक से उनकी बाइक में आग लग गई, जिस पर दोनों युवकों ने किसी प्रकार भाग कर अपनी जान बचाई। ग्रामीणों की मदद से दोनों घायलों को जिला अस्पताल भेजा गया, जहां उनका उपचार चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें