फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छेड़छाड़ से परेशान युवतियों ने सरेराह युवक की चप्पलों से की पिटाई, थप्पड़ जड़े

विज्ञापन
विज्ञापन
ललितपुर। कोतवाली क्षेत्र के स्टेशन तिराहा पर तीन दिन से छेड़छाड़ कर परेशान कर रहे एक युवक को तीन युवतियों ने पकड़कर थप्पड़ों और चप्पलों से जमकर पिटाई कर दी। जिस पर आसपास भीड़ एकत्रित हो गई। हालांकि युवतियों ने दूसरों को उस युवक को हाथ भी नहीं लगाने दिया।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के स्टेशन तिराहा पर तीन युवतियां किसी काम से पैदल बाजार की ओर जा रही थीं। इस दौरान एक युवक ने युवतियों पर कुछ टिप्पणी कर दी। जिससे परेशान होकर युवतियों ने कुछ आगे जाकर युवक को पकड़ लिया और बारी बारी से थप्पड़ों की बौछार कर दी। पहले तो मुुंह पर एक लाल दुपट्टा वाली युवती ने उसको पीटना शुरू किया और चिल्लाते हुए जमकर थप्पड़ जड़ दिए। फिर उसने युवक की चप्पल से भी पिटाई की। उसके साथ दूसरी युवती ने भी युवक को पकड़कर उसके गालों व सिर मेें थप्पड़ मारना शुरू कर दिया। तीनों युवतियों ने थप्पड़ व चप्पल मारते हुए युवक पर जमकर खीज निकाली।
यह देख वहां काफी भीड़ एकत्रित हो गई और भीड़ में से एक युवक निकलकर आया और आरोपी युवक को लातों से पीटने लगा। जिस पर एक एक युवती ने उसे चिल्लाते हुए उसे मारने से मना कर दिया और वह फिर से युवक को पीटने लगी। इस घटना का किसी ने वीडियो बना लिया और सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। वहीं जानकारी मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और युवक को हिरासत में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

युवती का फोटो किया था वायरल
जानकारी के अनुसार युवक शहर के मोहल्ला नेहरूनगर निवासी है और नेहरू नगर में पानी की फैक्टरी में काम करता था। घर-घर जाकर पानी देने जाता था और इस दौरान संपर्क में आई एक युवती का फोटो फेसबुक से उठाकर अपने व्हाट्सएप स्टेटस पर डालकर वायरल दिया था। बीते तीन दिन से युवती का पीछा करके उन्हें परेशान कर रहा था।
विज्ञापन

-------
मामले की जानकारी हुई है। युवतियों से तहरीर लेकर आरोपी युवक के खिलाफ विधिक कार्रवाई की जाएगी।
-निखिल पाठक, पुलिस अधीक्षक।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें