फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: जिला अस्पताल में तैनात चिकित्सक के घर का ताला तोड़कर लाखों की चोरी, बेटे को छोड़ने कोटा गए हुए हैं डॉक्टर

Mon, 20 Jun 2022 11:14 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, ललितपुर।

सार

चिकित्सक डीबी सिंह जिला अस्पताल में बाल रोग विशेषज्ञ हैं। वह एक दिन पहले अपने बेटे को छोड़ने के लिए कोटा गए हैं और मंगलवार सुबह वह लौटेंगे। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया है।
विज्ञापन
चोरी के बाद घर में बिखरा पड़ा सामान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ललितपुर कोतवाली क्षेत्र के सीएमओ ऑफिस परिसर स्थित चिकित्सक कॉलोनी में एक चिकित्सक के घर का ताला तोड़कर चोर लाखों का माल पार कर ले गए। चिकित्सक अपने बेटे को छोड़ने के लिए कोटा गए हुए हैं। घटना की जानकारी होने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल की। 

विज्ञापन

 
चिकित्सक डीबी सिंह जिला अस्पताल में बाल रोग विशेषज्ञ हैं। जानकारी के अनुसार वह एक दिन पहले अपने बेटे को छोड़ने के लिए कोटा गए हैं और मंगलवार सुबह वह लौटेंगे। चिकित्सक का घर खाली होने के चलते वह अपने एक रिश्तेदार को अपने आवास पर ठहरा गए थे। लेकिन रिश्तेदार किसी काम से सुबह बाहर चला गया और जब वह देर शाम को लौटा तो आवास के ताले टूटे हुए मिले और घर का पूरा सामान बिखरा हुआ पड़ा हुआ था। जिस पर उसने चिकित्सकों और कोतवाली पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें