फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धारदार हथियार से गोदकर युवक को किया घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
पुलवारा(ललितपुर)। थाना बार अंतर्गत गांव बार के तुर्का तिराहा के पास बृहस्पतिवार दोपहर को चिगलौआ पावर प्लांट में काम करने वाले बिहार निवासी एक व्यक्ति को उसके ही साथी ने धारदार हथियार से हमला कर दिया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने युवक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बार भेजा। जहां से चिकित्सकों ने उसे मेडिकल कॉलेज झांसी रेफर कर दिया।
विज्ञापन

बिहार राज्य के जिला पूर्णिया निवासी विनोद कुमार(40 वर्ष) पुत्र बैजू सिंह बजाज पावर प्लांट में काम करता है। बृहस्पतिवार दोपहर में उसका बिहार के ही एक साथी ने उसे पहले शराब पिलाई। फिर शराब के नशे में ही उसके ऊपर धारदार हथियार से उसके पेट और गले पर कई बार हमला कर मरणासन्न कर दिया। जिससे उसके शरीर में कई धारदार हथियार से मारने के चोटों के निशान भी बन गए और काफी मात्रा में उसका खून भी निकल गया। आरोपी उसे मृत समझकर वहां से भाग गया।
दोपहर में जब राहगीर वहां से निकले तो उन्होंने युवक को गांव तुर्का तिराहा पर पड़ा देखा तो इसकी सूचना थाना बार पुलिस को दी। जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई और उसे जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसका प्राथमिक उपचार करके झांसी मेडीकल कॉलेज रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें