फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंदा तूने ये क्या किया: मोबाइल न दिलाने पर कीटनाशक पीकर दी जान, कैंसर पीड़ित पिता हैं आर्थिक रूप से कमजोर

Sat, 08 Apr 2023 09:58 PM IST
Vikas Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर

सार

चंदा के पिता को कैंसर की बीमारी हैं। जिसका वह भोपाल से बीते चार साल से उपचार करा रहे हैं। जिसके चलते उनकी आर्थिक स्थिति कमजोर हो गई है। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ललितपुर के थाना गिरार अंतर्गत ग्राम गर्रौली निवासी चंदा (15) पुत्री गनेश ने शुक्रवार की रात को अपने बीमार पिता से मोबाइल की मांग की। लेकिन पिता ने मोबाइल दिलाने से मना किया तो चंदा ने अपने कमरे में जाकर कीटनाशक का सेवन कर लिया। जिससे उसकी हालत बिगड़ गई। परिजन उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन

गिरार क्षेत्र के ग्राम गर्रौली निवासी चंदा के पिता को कैंसर की बीमारी हैं। जिसका वह भोपाल से बीते चार साल से उपचार करा रहे हैं। जिसके चलते उनकी आर्थिक स्थिति कमजोर हो गई। वहीं चंदा कुछ दिनों से पिता से मोबाइल दिलाने की कह रही थी। 

बीते रोज शुक्रवार की रात को जब चंदा घर पर थी तो उसने पिता से फिर से मोबाइल दिलाने की बात कही, जिस पर पिता ने उसे मोबाइल दिलाने से मना कर दिया। इससे वह नाराज हो गई और गुस्सा में वह अपने कमरे में जाकर रखे कीटनाशक का सेवन कर लिया, जिससे उसकी हालत बिगड़ गई। यह देख परिजन उसके कमरे में गए तो पूछा तो उसने कीटनाशक खाने की बात कही। 
विज्ञापन

इस पर परिजन उसे रात में ही करीब 10 बजे जिला अस्पताल ले गए, जहां परीक्षण के बाद चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतका दो भाइयों में इकलौती बहन थी और उसने इस बार नौंवी की परीक्षा पास की थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें