फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रेमिका के जहर खाने पर शादीशुदा प्रेमी ने दी जान: चार दिन पहले की घटना ने युवती तोड़ा, दो साल से था प्यार

Wed, 05 Apr 2023 09:02 PM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर

सार

प्रेम संबंध के चलते दोनों के परिजनों में विवाद भी हो गया था। बीते वर्ष नवरात्र में दोनों के परिजनों के बीच पंचायत भी हुई। जिसमें युवक युवती ने प्रेम संबंध खत्म करने का फैसला किया था।
विज्ञापन
(सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ललितपुर के थाना बानपुर के गांव दैलवारा निवासी एक युवक ने प्रेमिका के जहर खाने की बात सुनकर फांसी लगाकर जान दे दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं प्रेमिका को जहर खाने के बाद बचा लिया गया।

विज्ञापन

थाना बानपुर क्षेत्र के ग्राम दैलवारा निवासी जीवन अहिरवार (24) पुत्र रामलाल अहिरवार का एक युवती से दो साल से प्रेम प्रसंग चल रहा था। इसके चलते दोनों के परिजनों में विवाद भी हो गया था। बीते वर्ष नवरात्र में दोनों के परिजनों के बीच पंचायत भी हुई। जिसमें युवक युवती ने प्रेम संबंध खत्म करने का फैसला किया था। लेकिन कुछ दिनों से फिर से उनमें मेल मिलाप बढ़ गया। 

इसके चलते युवक का अपनी पत्नी और परिजनों से विवाद हुआ था। वहीं चार दिन पहले युवती के परिजनों ने युवती की पिटाई भी कर दी थी। मंगलवार को युवती ने गेहूं में रखने वाली कीटनाशक दवा का सेवन कर लिया। जिससे उसकी हालत बिगड़ गई तो परिजन उसे उपचार के लिए निजी अस्पताल ले गए थे।

इसकी जानकारी लगने पर प्रेमी जीवन भी मंगलवार रात करीब आठ बजे घर से खेत पर जाने की बात कहकर निकल गया। पत्नी ने उसे फोन लगाया, लेकिन उसका फोन नहीं उठा। बुधवार सुबह करीब छह बजे उसकी दादी नन्हीं बहू जब खेत पर पहुंची तो वहां जीवन का शव अमरूद के पेड़ पर साड़ी के फंदे से लटक रहा था। जिस पर वह चीखने चिल्लाने लगी तो अन्य ग्रामीण व परिजन मौके पर पहुंच गए।
विज्ञापन

घटना की जानकारी मिलने पर बानपुर थाना पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के चाचा धन्नूलाल ने बताया कि उसके भतीजे जीवन का एक युवती से काफी दिनों से प्रेम प्रसंग चल रहा था। उसके परिवारवालों ने शिकायत की गई। इसके बाद कुछ दिन तो वह दोनों नहीं मिले। लेकिन फिर से वह मिलने लगे थे। उसने फांसी किन परिस्थितियों में लगाई, इसकी जानकारी नहीं है। मृतक की दो बेटियां हैं और वह तीन भाइयों में बड़ा था। वह खेती बाड़ी करता था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें