फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

50 बेड के आयुष अस्पताल को टेक्टिनकल टीम की एनओसी का इंतजार

विज्ञापन
प्रशासनिक अफसर को ज्ञापन सौंपती आंगनबाड़ी कार्यकर्ता - फोटो : LALITPUR
विज्ञापन
ललितपुर। शहर के समीपवर्ती ब्लॉक जखौरा के ग्राम दैलवारा में 50 विस्तर के आयुष अस्पताल का निर्माण कार्य पूरा हो गया है। अब कानपुर से टेक्निकल टीम के जांच के लिए आने का इंतजार किया जा रहा है। टीम द्वारा एनओसी मिलने के बाद अस्पताल में मरीजों को भर्ती कर उपचार शुरू किया जाएगा। यहां पर अस्पताल में आयुर्वेद, योग, यूनानी और होम्योपैथी पद्धति से रोगियों का उपचार किया जाएगा।
विज्ञापन

जनपदवासियों को भर्ती कर आयुष पद्घति से उपचार की सुविधा देने के लिए आयुष अस्पताल की सौगात दी गई थी। इसका निर्माण कार्य वर्ष 2018 में शुरू किया गया था। इसके लिए शासन ने 6.95 करोड़ रूपये का बजट जारी कर कार्यदायी संस्था को नामित किया था। तीन वर्ष बाद निर्माण कार्य पूरा हो गया है। अस्पताल की तीन मंजिला इमारत बनकर तैयार हो गई है। अस्पताल में कराए गए निर्माण कार्य की गुणवत्ता की जांच को कानपुर के एक टेक्निकल कॉलेज की टीम को नामित किया गया है। टीम के द्वारा जांच करने का इंतजार किया जा रहा है। अगर सब कुछ ठीकठाक रहा हो, जांच टीम द्वारा एनओसी मिलने के बाद अस्पताल में स्वास्थ्य सुविधाएं शुरू की जा सकेगी। कार्यदायी संस्था द्वारा विभाग केे हैंडओवर करने के लिए पत्राचार किया गया है। जांच के बाद शीघ्र ही विभाग को भवन हैंडओवर किया जाएगा। इसके बाद स्टाफ की तैनाती होगी और मरीजों को इलाज मुहैया कराया जाएगा।
---
यह मिलेंगी सुविधाएं
अस्पताल में आयुर्वेद, योग, यूनानी और होम्योपैथी पद्धति से रोगियों का उपचार किया जाएगा। यहां पर ओपीडी ही नहीं, मरीजों की भर्ती की सुविधा भी रहेगी। अस्पताल में हिजामा थैरेपी, पंचकर्म व सिरोधारा आदि सुविधाएं मरीजों को मिलेंगी। अस्पताल में सर्जरी, अल्ट्रासाउंड, ईएनटी, गठिया, मेडिसिन, बाल रोग, स्त्री रोग विभाग और इमरजेंसी की भी सुविधा होगी। साथ ही पैथॉलाजी में एक्सरे व खून पेशाब की जांच की जाएगी। इससे मरीजों को जांच के लिए बाहर नहीं जाना होगा।
विज्ञापन

---
सस्ता पड़ता है इलाज
आयुष चिकित्सा में मर्ज का इलाज कराने पर एलोपैथी दवाओं की अपेक्षा बहुत सस्ता पड़ता है। इस पद्घति से इलाज को निर्धन व्यक्ति भी आसानी से करा सकेंगे। आयुष अस्पताल का उद्देश्य भी यही है कि लोगों को आसानी से मर्जों का सस्ता इलाज मुहैया हो सके।
----
इन विशेषज्ञों की होगी तैनाती
दैलवारा स्थित आयुष अस्पताल में एक मेडिकल सुपरटेंडेंट, एसएमओ (पंचकर्म, होम्योपैथी/क्षारसूत्र/होम्योपैथी/इलाज-विद-तदवीर/ थोकन्नम का विशेषज्ञ) के तीन चिकित्सक, रेजीडेंट डॉक्टर-एक, नर्सिंग स्टाफ-12, पंचकर्म टेक्नीशियन- दो, योग प्रशिक्षक-एक, फार्मासिस्ट-तीन, प्रयोगशाला टेक्नीशियन- दो, एनस्थेटिक-एक, रेडियोलाजिस्ट-एक, रोग विज्ञानी-एक, नेत्र विशेषज्ञ-एक, जनरल सर्जन-एक और स्त्री रोग विशेषज्ञ-एक की तैनाती की जाएगी।
विज्ञापन

---
दैलवारा में 50 विस्तर के अस्पताल का निर्माण कार्य पूरा हो गया है। विभाग को हैंडओवर करने के लिए पत्राचार किया गया है।
- योगेश चंद्र
सहायक अभियंता
---
आयुष अस्पताल बनकर तैयार हो गया है। टेक्निकल जांच के बाद एनओसी मिलते ही अस्पताल चालू हो जाएगा। स्टाफ की तैनाती के लिए शासन को पत्राचार किया गया है।
- डॉ. डीके बिजौरिया
जिला आयुर्वेद व यूनानी अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें