फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसान के बगीचे से छह चंदन के पेड़ काटकर चोरी

विज्ञापन
tree.jpeg - फोटो : tree.jpeg
विज्ञापन
बार (ललितपुर)। बार के मजरा मोतीखेरा में चंदन तस्करों ने किसान के बगीचे से चंदन के आधा दर्जन से अधिक पेड़ काटकर चोरी कर लिए हैं।
विज्ञापन

कस्बा बार को चंदन नगर की उपाधि भी मिली हुई और कस्बे के पूरा नाम चंदन नगर बार हैं लेकिन अब कस्बा के चंदन वन में भी चंदन के पेड़ों को उंगलियों पर गिना जा सकता हैं। एक समय यहां से निकलने वाले राहगीरो को भी चंदन की सुगंध का आनंद मिलता था और लोग दूर दूर से चंदन वन घूमने आते थे, लेकिन विभागीय कर्मचारियों की उदासीनता और उचित देखरेख न होने के कारण अब चंदन वन वीरान ही नजर आता है।
विज्ञापन

बार के मजरा मोतीखेरा निवासी देव सिंह ने थाना प्रभारी बार को शिकायती पत्र देते हुए बताया कि उसके बगीचे में सैकड़ों की संख्या में चंदन के पेड़ लगे हैं और वह लगातार उनकी देखभाल भी करते आ रहे हैं। शुक्रवार की रात में उसके बगीचे से चंदन तस्करों ने आधा दर्जन से अधिक चंदन के पेड़ काट लिए और मौके से उठाकर ले ऐ हैं, हालांकि की कुछ पेड़ों का झाड़ मौके पर पड़ा हुआ है, वहीं एक दो अन्य पेड़ों को अधकटा छोड़ दिया है। साथ ही उन्होंने बताया कि बीते वर्ष भी उसके बगीचे से चंदन के पेड़ काटे गए थे और पुलिस ने चोरों को पकड़कर माल बरामद करते हुए जेल भेजा था। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पूरे मामले की जांच की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें